पाकिस्तान में कल से 32 रुपये बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम, संसद में जनता पर चाबुक चलाने की तैयारी शुरू
पाकिस्तान में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर भी तबाही के बिल्कुल किनारे खड़ा है। जियो न्यूज के मुताबिक, कच्चे माल की कमी के साथ-साथ बढ़ती महंगाई, बढ़ती ईंधन लागत और गिरते रुपये ने मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को पस्त कर दिया है।

Pakistan News: पाकिस्तान की संसद में शहबाज शरीफ की सरकार ने देश की जनता पर चाबुक चलाने के लिए मिनी बजट पेश कर दिया है और पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल से देश में पेट्रोल की कीमत में 32 रुपये का इजाफा किया जाएगा। यानि, पाकिस्तान में कल से कोहराम मचने वाला है। पाकिस्तान के ज्यादातर पेट्रोल स्टेशन पहले से ही खाली चल रहे हैं और टैक्स में इजाफा कर शहबाज शरीफ की सरकार ने 170 अरब रुपये वसूलने का प्लान बनाया है। ये 170 अरब रुपये उसे 115 अरब रुपये के टैक्स से अलग हैं, जिसे शहबाज शरीफ की सरकार ने जीएसटी में बढ़ोतरी कर वसूलने की योजना तैयार की है।

पेट्रोल के दाम 32 रुपये बढ़ेंगे
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 16 फरवरी यानि कल से, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 32 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। पाकिस्तान में इस वक्त पेट्रोल की कीमत 236 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर है और 32 रुपये के इजाफे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की नई दर बढ़कर 271.82 पैसे कर दिए जाएंगे। हालांकि, पिछले पखवाड़े के मूल्य निर्धारण की तुलना में फ्री-ऑन-बोर्ड प्लैट की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पाकिस्तानी अखबार ने आधिकारिक और औद्योगिक स्रोतों का हवाला देकर बताय है, कि मोगा की कीमत 12.8% प्रति लीटर यानि 32.07 रुपये बढ़कर 249.8 रुपये प्रति लीटर से 281.87 रुपये की जा सकती है। इसी तरह, डीजल की कीमत पहले के 262.8 रुपये प्रति लीटर से 12.5% या 32.84 रुपये बढ़कर 295.64 रुपये हो सकती है।
Recommended Video


मिट्टी तेल की कीमत में बढ़ेगी
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिट्टी के तेल की कीमत 14.8% यानि 28.05 रुपये का इजाफा किया जाएगा और नई कीमत 217.88 रुपये प्रति लीटर होने का अनुमान है, जबकि लाइट डीजल तेल (एलडीओ) की कीमत में 5.3 प्रतिशत यानि 9.90 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी और नई दर बढ़कर 196.90 रुपये प्रति लीटर हो सकता है। द न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है, कि पेट्रोलियम पदार्थों की ये नई दरें वर्तमान में सरकारी टैक्स और अनुमानित पाकिस्तान स्टेट ऑयल (PSO) के नये रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। जिसके तहत सरकार मोगा और डीजल दोनों उत्पादों के लिए विनिमय दर को 15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 251 रुपये से अधिक पर समायोजित कर सकती है। डीजल के लिए पेट्रोलियम लेवी जो 40 रुपये है, उसे 16 फरवरी से 10 रुपये बढ़कर 50 रुपये किया जा सकता है।

शहबाज सरकार का लक्ष्य क्या है?
शहबाज सरकार ने पेट्रोलियम, तेल और स्नेहक पर पेट्रोलियम लेवी टैक्स लगाकर 850 अरब रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन इस मद में कमी 250 अरब रुपये आंकी गई है, और अधिकारियों ने 600 अरब रुपये का राजस्व प्राप्त करने का नया लक्ष्य तैयार किया है। आपको बता दें, कि इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी 2023 से 15 फरवरी तक के लिए 35 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि की थी। वर्तमान में शहबाज सरकार 50 रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम शुल्क वसूल रही है, जबकि सामान्य बिक्री कर (जीएसटी) अभी तक नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान वर्तमान में पेट्रोल की कम आपूर्ति का सामना कर रहा है, इसके सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत, पंजाब को संकट का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जिसका दोष पेट्रोलियम डीलरों को दिया जा रहा है।

संसद में मिनी बजट
वहीं, आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए शहबाज सरकार ने देश की संसद में मिनी बजट पेश करने का फैसला किया है। ये फैसला उस वक्त किया है, जब सरकार के अध्यादेश को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बिना दस्तखत किए लौटा दिया था और सरकार को मिनी बजट पास कराने के लिए संसद की स्वीकार्यता लेने के लिए कहा था। इस मिनी बजट मं 170 अरब का नया टैक्स लगाने का प्रावधान किया गया है। आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए शहबाज शरीफ को इस मिनी बजट को पास कराना ही होगा। लिहादा, राष्ट्रपति के 'इनकार' के फौरन बाद, टैक्स संशोधन विधेयक - वित्त विधेयक 2023 - को मंजूरी देने के लिए सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसे बुधवार (आज) संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications