पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार करा रही थीं लिप सर्जरी, बीच में ही खत्म हुए पैसे, वीडियो शेयर कर बताई हालत
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार करा रही थीं लिप सर्जरी, बीच में नहीं रहे पैसे, वीडियो शेयर कर बताई हालत
मुंबई, 31 जनवरी: पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार हरीम शाह इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं। अमूमन अपने वीडियो और तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली हरीम ने होठों की सर्जरी कराई है। हरीम शाह ने जैसे ही सर्जरी शुरू कराई तो उनका बैंक अकाउंट सीज कर दिया गया। ऐसे में वो डॉक्टर की फीस नहीं दो पा रही हैं और फिलहाल अधूरी सर्जरी के साथ ही रह रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर अपने होठों की हालत दिखाई है।

यूके में करा रही हैं सर्जरी
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनका ऊपरी होंठ काफी मोटा दिख रहा है। शाह ने बताया है कि वह यूके में लिप सर्जरी के लिए आई हुई हैं। वो जब इसके लिए डॉक्टर के क्लीनिक में थे तो तभी उनको फोन पर मैसेज मिला कि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने उनके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। ऐसे में उन्होंने अपनी लिप सर्जरी को अधूरा छोड़ दिया है।
मनी लॉन्ड्रिंग का चल रहा मामला
हरीम शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। एफआईए ने करीब दो हफ्ते पहले हरीम शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। अब उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। यूके आने से पहले हरीम शाह एक वीडियो में काफी नकदी के साथ दिखी थीं। हरीम शाह ने कहा था कि वह पाकिस्तान से लंदन की यात्रा पर जा रही हैं और ये रकम उनके पास है।

क्या था हरीम का पुराना वीडियो
हरीम शाह ने 10 जनवरी को एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह नकदी दिखाती नजर आ रही थी। इसके बाद एफआईए ने शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पाकिस्तान से यूनाइटेड किंगडम में मोटी रकम ले जाने के मामले में जांच शुरू की और एफआईए ने शाह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यूके की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी को भी पत्र लिखा है। बता दें कि पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की फॉरेन करेंसी गाइडलाइन में 10,000 अमेरिकी डॉलर विदेशी मुद्रा निकालने की ही इजाजत है।












Click it and Unblock the Notifications