Imran Khan News: इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ PTI ने लाहौर HC का खटखटाया दरवाजा
Imran Khan News: तोशाखाना मामले में पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पार्टी ने लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शनिवार को तोशाखाना मामले में पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी हुई। अब इस गिरफ्तारी के खिलाफ लाहौर हाई कोर्ट का पार्टी ने दरवाजा खटखटाया है। पीटीआई ने अदालत से याचिका पर आज सुनवाई करने का अनुरोध किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई के वकील उमैर नियाजी ने पार्टी अध्यक्ष की ओर से याचिका दायर की है। याचिका में पीटीआई पार्टी ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पुलिस ने अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। उन्होंने खान की गिरफ्तारी को अपहरण करार दिया है। क्योंकि गिरफ्तारी के समय उनके पास कोर्ट का आदेश नहीं था।

5 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव
तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने इमरान खान को 5 साल की सजा सुनाई है। वहीं, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इतना ही नहीं, कोर्ट के फैसले के बाद अब इमरान का राजनीतिक करियर भी संकट में आ गया है। अब इमरान 5 साल तक चुनाव नहीं लड सकते हैं। वहीं, पीटीआई ने दावा किया है कि इमरान खान को उनके जमा पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है।
इमरान खान पर लगा ये आरोप
तोशाखाना स्थित एक सरकारी विभाग है। जिसमें प्रधानमंत्री, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को दिए गए उपहारों का संग्रह किया जाता है। वहीं, इमरान खान पर प्रधानमंत्री रहते हुए तोशाखाना में रखे उपहारों को कम कीमत पर खरीदकर उसे बेचकर लाभ कमाने का आरोप लगा।












Click it and Unblock the Notifications