Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

F-16 Shot Down: क्या तालिबान ने मार गिराया पाकिस्तान का सबसे घातक विमान, वायरल दावे की क्या है सच्चाई?

F-16 Shot Down Taliban: डूरंड लाइन पर जारी खूनी संघर्ष के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 27 फरवरी 2026 को अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंने अपनी सीमा में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। प्रमुख अफगान मीडिया संस्थान Tolo News के अनुसार, पाकिस्तानी एयरफोर्स के इस विमान को उस समय निशाना बनाया गया जब वह अफगान एयरस्पेस का उल्लंघन कर रहा था।

सोशल मीडिया पर F-16 और JF-17 गिराए जाने की बहस छिड़ गई है। पाकिस्तान द्वारा टीटीपी ठिकानों पर किए गए हमलों के जवाब में तालिबान की इस कथित बड़ी सैन्य कामयाबी ने पूरे दक्षिण एशिया में हड़कंप मचा दिया है।

Pakistan Taliban War
फोटो- सोशल मीडिया

पाकिस्तानी जेट गिराने का दावा: F-16 या JF-17?

अफगान सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़ आ गई है कि तालिबान ने रॉकेट लॉन्चर या एंटी-एयरक्राफ्ट गन से पाकिस्तान के किसी आधुनिक लड़ाकू विमान को ढेर कर दिया है। जहां कुछ लोग इसे पाकिस्तान का गौरव माना जाने वाला F-16 बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे JF-17 होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक विमान के मलबे की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर ने पाकिस्तानी वायुसेना की सुरक्षा रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Afghanistan-Pakistan Clash: डूरंड लाइन पर रातभर चली लड़ाई, पाक का बड़ा दावा-133 लड़ाके मारे गिराए

Afghanistan Pakistan War 2026: Tolo News की रिपोर्ट ने मचाई सनसनी

अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद न्यूज चैनल Tolo News ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से इस खबर को ब्रेक किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान फोर्सेज ने पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को तब मार गिराया जब वह सीमा पार कर बमबारी करने की कोशिश कर रहा था। दिलचस्प बात यह है कि इस रिपोर्ट में विमान के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: Kabul Air Force Strike Video: पाकिस्तान ने जारी किया काबुल हमले का खौफनाक वीडियो, रातभर आसमान से बरसी मौत

Pakistan Taliban War: टीटीपी ठिकानों पर हमले का 'खूनी' बदला

इस पूरे टकराव की शुरुआत पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में किए गए हवाई हमलों से हुई थी। पाकिस्तान का तर्क था कि वह टीटीपी (TTP) के ठिकानों को नष्ट कर रहा है। लेकिन तालिबान ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला माना और जवाबी कार्रवाई करते हुए न केवल सीमा चौकियों को निशाना बनाया, बल्कि अब पाकिस्तानी जेट को गिराकर पाकिस्तान को एक ऐसा जख्म दिया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी।

JF-17 Crashed Afghanistan: क्या है हकीकत?

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि तो की है, लेकिन विमान गिराने के मुद्दे पर फिलहाल एक रणनीतिक चुप्पी साध रखी है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से इस दावे को पूरी तरह से 'दुष्प्रचार' बताया जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह खबर सच साबित होती है, तो यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती होगी और आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध (Full-scale War) की शुरुआत हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+