इमरान खान की सरकार ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब, सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नई सरकार ने बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को समन कर दिया है। पाकिस्तान का आरोप है कि इंडियन आर्मी ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया है, जिसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुलाकर बातचीत की है। बता दें कि पिछले माह इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

इमरान खान की सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

यह पहली बार है, जब पाकिस्तान की नई सरकार ने भारतीय उप उच्चायुक्त को समन किया है। बता दें कि आम चुनाव में पीटीआई की जीत के बाद भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह ने इमरान खान से मुलाकात कर उन्हें एक बैट गिफ्ट किया था। पिछले माह 18 अगस्त को इमरान खान ने पाकिस्तान के नए पीएम के रूप में शपथ ली थी।

इमरान खान ने कहा था कि उनकी सरकार जल्द ही कश्मीर मसले पर हल निकालेगी, लेकिन उनके पीएम बनने के दो दिन बाद ही पाकिस्तान सेना ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान के नए राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर आरिफ अल्‍वी जिनके पिता थे जवाहर लाल नेहरू के डेंटिस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+