Pakistan News: 800 रुपये किलो आटा, 900 रुपये लीटर सरसों तेल: भीषण महंगाई से कांपी पाकिस्तानी अवाम
Pakistan Inflation News: पाकिस्तान भीषण आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहा है और देश में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है, कि लोगों के लिए खाने के बारे में सोचना भी मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान में लोगों के लिए जीने की लागत में भीषण इजाफा हुआ है, जिसने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।
स्थिति कितनी विकराल हो चुकी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि पाकिस्तान में आटे की कीमत 800 रुपये किलो और सरसों के तेल की कीमत 900 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लेकिन, इसके बाद भी पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर रहा है।

पाकिस्तान में भीषण महंगाई
पाकिस्तान में आटे की कीमत नाटकीय रूप से बढ़कर 800 पाकिस्तानी रुपये (PKR) प्रति किलोग्राम हो गई है, और पिछले साल आटे की कीमत 230 से 250 रुपये किलो बिक रही थी।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में आटे की एक रोटी की कीमत 25 रुपये हो गई है, और लोगों के लिए पेट भरना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तानी मुद्रा के रसातल में पहुंच गई है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ हुए समझौते के तहत पाकिस्तान सरकार को तमाम बेलऑउट पैकेज खत्म करने पड़े, जिसकी वजह से आम नागरिकों के बीच महंगाई का बवंडर खड़ा हो गया है। भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसी आवश्यक जरूरतें लोग पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
1965 में भुट्टो ने क्या कहा था?
भीषण आर्थिक परेशानियों और खाने के लाले पड़ने के बावजूद, पाकिस्तान ने अपने रक्षा खर्च में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है और 2024-25 के बजट में 2,122 अरब रुपये आवंटित किए हैं। जो बताता है, कि पाकिस्तान सरकार ने रोटी के ऊपर बारूद को तरजीह दी है। जबकि, दूसरी तरफ पाकिस्तान IMF से नया ऋण भी मांग रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो, जो बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने, वो आज पाकिस्तान के लोगों को याद आ रहे होंगे, जिन्होंने 1965 की लड़ाई में भारत से बुरी तरह मिली हार के बाद कहा था, कि "पाकिस्तानी घास खाएंगे, लेकिन परमाणु बम बनाएंगे।"
आज जुल्फीकार अली भुट्टो की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। पाकिस्तान ने परमाणु बम जरूर बना लिया है, लेकिन पाकिस्तान की जनता भी अब घास घाने की स्थिति में ही पहुंच गई है।
पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में वृद्धि की
15 जून को वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में बजट पेश किया, जो 8 फरवरी के आम चुनावों के बाद सत्ता में आई पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) गठबंधन सरकार का पहला बजट था। पिछले साल सरकार ने रक्षा के लिए 1,804 अरब रुपये आवंटित किए थे, जो उससे पिछले साल आवंटित 1,523 अरब रुपये से ज्याद था।
वित्तमंत्री औरंगजेब ने कहा, कि सरकार ने अगले साल के लिए 3.6 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के लिए निर्धारित 3.5 प्रतिशत से ज्यादा है। हालांकि, पाकिस्तान 3.5 प्रतिशत का विकास दर भी हासिल नहीं कर पाया और 2.38 प्रतिशत विकास दर ही हासिल कर पाया, वो भी तब, जब IMF से उन्हें बेलऑउट पैकेज मिला।
पाकिस्तानी वित्तमंत्री ने कहा, कि पाकिस्तान के बजट की कुल राशि 18,877 अरब रुपये होगी और उन्होंने रक्षा खर्च के लिए 2,122 अरब रुपये के आवंटन की घोषणा की, जो पिछले साल के मुकाबले 14.98 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

चीन का कर्ज जाल
पाकिस्तान सबसे ज्यादा खर्च अपना विदेशी कर्ज को चुकाने के लिए करता है और उसके बाद सबसे ज्यादा खर्च डिफेंस पर करता है और ऐसी उम्मीद है, कि पाकिस्तान के अगले साल का डिफेंस बजट 9700 अरब रुपये का होगा।
पाकिस्तान कर्ज लेकर ही अपने डिफेंस सेक्टर में खर्च कर रहा है और सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और सूदखोर चीन वो ऋण पाकिस्तान को देता है। पाकिस्तान सरकार का अनुमान है, कि अगले वित्तवर्ष में पाकिस्तान में महंगाई दर 12 प्रतिशत होगा और बजट घाटा 6.9 प्रतिशत होगा। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने कहा है, कि पाकिस्तानी वित्तमंत्री ने झूठ बोला है, क्योंकि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, कि वो 35 प्रतिशत को पार कर चुके महंगाई दर को एक साल में घटाकर 12 प्रतिशत कर दे।
हालांकि पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने दावा किया, कि आर्थिक संकट समाप्त हो गया है और सरकार ने नए अवसर प्रदान करके विकास प्रक्रिया को तेज कर दिया है। उन्होंने घाटे में चल रही सरकारी संस्थाओं के निजीकरण में तेज़ी लाने और विभिन्न हवाई अड्डों को आउटसोर्स करने की योजना की भी घोषणा की है।
आपको बता दें, कि पाकिस्तानी अवाम के खाने के लाले पड़े हैं, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान सरकार ने इस साल जनवरी में चीन से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा कर डाली। इसके अलावा, पिछले साल तुर्की ने घोषणा की थी, कि वो अपने KAAN डिफेंस प्रोजेक्ट, जो पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने वाला प्रोजेक्ट है, उसमें पाकिस्तान को शामिल करना चाहता है और पाकिस्तान ने इसके लिए सहमति भी जता दी। लिहाजा, सवाल ये उठ रहे हैं, कि ये कैसा देश है, जो अपने लोगों को भूखा मार रहा है, लेकिन सेना अवाम को तड़पाकर अपना जेब भर रही है?
-
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications