Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan: रहमान डकैत के दोस्त ने बॉलीवुड को कहा शुक्रिया, 'जो पाकिस्तान न कर सका वो आप ने कर दिया'

Pakistan: आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' 2000 के दशक में कराची के लियारी इलाके में हुए कुख्यात गैंग वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया है। भले ही फिल्म की कहानी असल घटनाओं से प्रेरित हो, लेकिन इसकी जड़ें पाकिस्तान के कराची शहर के लियारी उपनगर की सच्ची घटनाओं से जुड़ी हैं। एक समय पर लियारी गैंग हिंसा, गोलीबारी और आपराधिक गिरोहों के लिए बदनाम था। रहमान डकैत के एक दोस्त ने इस पर अपनी राय दी है।

असली गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार

फिल्म में अक्षय खन्ना ने जिस रहमान डकैत का रोल निभाया है, वह असल जिंदगी में भी मौजूद एक गैंगस्टर थे। इसी वजह से फिल्म को लेकर पाकिस्तान में चर्चा और विवाद दोनों देखने को मिल रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर रहमान डकैत के एक पुराने दोस्त की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Pakistan

'मैंने फिल्म दो बार देखी'- रहमान डकैत का दोस्त

हाल ही में एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया है, जिसमें वकील और बलूच राष्ट्रवादी नेता हबीब जान बलूच एक रिपोर्टर से बात करते नजर आते हैं। हबीब जान बलूच रहमान डकैत के दोस्त रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' दो बार देखी है और अपने दोस्त के किरदार पर खुलकर राय रखी है।

'जो पाकिस्तान नहीं कर सका, वह बॉलीवुड ने कर दिया'

हबीब जान बलूच ने कहा,- "मैं किरदार के बारे में बात नहीं करूंगा। फिल्मों में ऐसा ही होता है। अगर कुछ और गाने होते तो बेहतर होता। लेकिन मुझे यह कहना होगा कि जो पाकिस्तान नहीं कर सका, वह भारत के बॉलीवुड ने किया। धन्यवाद, बॉलीवुड!" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पाकिस्तान में इस पर बहस छिड़ गई है।

'रहमान खलनायक नहीं, नायक थे'

हालांकि, बलूच ने फिल्म में दिखाए गए नैरेटिव से अलग दावा किया। उनके मुताबिक, रहमान डकैत किसी भी तरह से विलेन नहीं थे। उन्होंने कहा, "वह एक नायक थे, एक अच्छे इंसान। पाकिस्तान उनका ऋणी है।"

'अगर रहमान न होते तो....'

हबीब जान बलूच ने आगे कहा कि अगर रहमान डकैत और उज़ैर बलूच जैसे लोग न होते, तो आज पाकिस्तान की हालत बांग्लादेश जैसी या उससे भी बदतर हो सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह करीब दो दशक पहले रहमान के दोस्त रहे हैं और उन्हें बेहद करीब से जानते थे।

फिल्म किसी पार्टी के खिलाफ नहीं: बलूच

वकील बलूच ने यह भी साफ किया कि उनकी नजर में फिल्म किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर माना कि हर कोई इसे अपने नजरिए से देख सकता है।

PPP ने क्यों की 'धुरंधर' की आलोचना?

इस फिल्म को लेकर पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के कई नेताओं ने नाराज़गी जाहिर की है। उनका आरोप है कि 'धुरंधर' में उनकी पार्टी को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है। इसी वजह से पाकिस्तान में फिल्म को लेकर राजनीतिक विवाद भी गहराता जा रहा है।

रणवीर सिंह बने भारतीय जासूस

फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो 2000 के दशक में लियारी में रहमान डकैत के गिरोह में घुसपैठ करता है। यह किरदार फिल्म की कहानी को जासूसी थ्रिलर का रूप देता है।

संजय दत्त का दमदार पुलिस रोल

फिल्म में संजय दत्त ने एसपी असलम का किरदार निभाया है। यह किरदार एक वास्तविक पुलिस अधिकारी से प्रेरित है, जिन्होंने लियारी टास्क फोर्स का नेतृत्व किया था। फिल्म में उनकी भूमिका गैंग वॉर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को दिखाती है।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 'धुरंधर' ने दुनिया भर में ₹1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह फिल्म अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+