आतंकवादी को लगा मौत का डर तो पाकिस्तान सरकार ने की हाफिज सईद की सुरक्षा बहाल
इस्लामाबाद। एक महीने पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैय्यबा का सरगना हाफिज सईद की सुरक्षा हटा दी थी। वहीं, अब पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया है। हाफिज सईद का कहना है कि उसे जान को खतरा है। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाद शरीफ के आदेश के बाद आतंकी हाफिज की सुरक्षा में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने पिछले माह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद की सुरक्षा को हटा दिया था। पाकिस्तान के चार राज्यों में हाफिज सईद को सुरक्षा दी जा रही थी। हालांकि, पंजाब सरकार ने फिर से आंतकी हाफिज की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया है।
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने हाफिज सईद समेत कई ऐसे लोगों के लिए पुलिस बल को सुरक्षा में लगाया गया था, जो बिल्कुल भी उसके हकदार नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि पंजाब पुलिस के 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को फालतू में सुरक्षा के लिए लगाया गया था।
आतंकी हाफिज सईद के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि जिन्हें जान का खतरा है, उनके लिए सिक्योरिटी को नहीं हटाना चाहिए, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था आतंकी हाफिज सईद की मौत के लिए अमेरिका 10 मिलियन डॉलर की घोषणा कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications