गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड तो पाकिस्तान में मचा बवाल, लोग पूछ रहे तीखे सवाल
पाकिस्तान की जनता प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर तमाम विपक्षी नेताओं को इस हार के लिए जिम्मेदार बता रही है।
इस्लामाबाद, अगस्त 08: भारत के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया है और वो पहले भारतीय बन गये हैं, जिन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। भारत के लिए गर्व की बात इसलिए भी है, क्योंकि 121 साल के ओलंपिक इतिहास में पहला मौका है, जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने एथिलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता हो। लेकिन, नीरज चोपड़ा के जीतने के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। लोग पाकिस्तानी नेताओं से तीखे सवाल पूछ रहे हैं, कि जब भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में इतिहास बना सकते हैं, तो फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी क्यों नहीं?

पाकिस्तान में बवाल
भारत के नीरज चोपड़ा के साथ साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी आखिरी राउंड में पहुंचे थे। अरशद नदीम पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने एथिलेटिक्स की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया। वो नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श भी मानते हैं। वहीं, कल हुए मुकालबे में पाकिस्तानी खिलाड़ी अरसद नदीम पांचवें नंबर पर रहे और फिर पाकिस्तान में बवाल मच गया। पाकिस्तान के लोग भारतीय विजेता नीरज चोपड़ा को जरूर बधाई दे रहे हैं, लेकिन अपने नेताओं से पूछ रहे हैं कि आपने पाकिस्तान में खेलों के विकास पर ध्यान क्यों नहीं दिया कि ओलंपिक में पाकिस्तान पदक के लिए तरसता रहता है।

नवाज शरीफ की बेटी पर निशाना
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने जब पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को उस मुकाम पर पहुंचने की बधाई दी तो ट्वीटर यूजर्स का गुस्सा उनके ऊपर फूट पड़ा। मरियम नवाज शरीफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ''ये जीतने या हारने की बात नहीं है, ये बात है वहां तक जाना और वहां अपना दम दिखाना, वही आपको एक विजेता बनाता है। हम सबको आपके ऊपर गर्व है चैंपियन!

ट्वीटर यूजर्स के तीखे सवाल
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने जैसे ही ये ट्वीट किया, लोगों ने अपना गुस्सा ऊनके ऊपर निकालना शुरू कर दिया। वहीं, एक ट्वीटर यूजर ने मरियम नवाज को टैग करते हुए लिखा है कि ''मैडम आप सिर्फ अपने इलेक्शन पर ध्यान दो, पाकिस्तानी लड़के अपने दम पर ही जीत हासिल करेंगे। आप लोगों के लिए चुनाव जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है''। वहीं, एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि ''अब बोलने से क्या होगा, अगर यही बात आप ओलंपिक से काफी पहले बोलतीं और अरशद जैसे खिलाड़ियों की सुविधा पर ध्यान देंतीं, तो शायद पाकिस्तान को भी मेडल मिल सकता था''। इरफान जावेद नाम के एक यूजर ने लिखा कि ''भारत ने अपने खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिए विदेशी कोच को रखा था, लेकिन हमारे खिलाड़ी को कोई सुविधा नहीं थी, क्या आपके पास इसका जवाब है?
इमरान खान से सवालों की बौछार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मैच शुरू होने से पहले अरशद नदीम के लिए दुआएं मांगी थी और प्रार्थना की थी कि अरशद पोडियम तक पहुंचे। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। अरशद नदीम पांचवें नंबर पर आए। जिसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि ''डियर प्रधानमंत्री, प्रार्थना सबसे आखिरी वक्त के लिए होता है, जब सामूहिक तौर पर किसी काम के लिए तमाम मेहनत हो चुकी हो। लेकिन हम लोग पहले के कई स्टेप लेना भूल चुके हैं, जिसमें किसी खिलाड़ी को आर्थिक और मानसिक तौर पर सपोर्ट करना होता है और फिर शायद आप प्रार्थना करते हैं''।
इमरान खान पर फूटा गुस्सा
वहीं, एक ट्वीटर यूजर ने इमरान खान से कहा कि ''अल्लाह का वास्ता है प्रधानमंत्री साहब, दुआएं मांगना बंद करें और अपने मंत्रियों से कहें कि वो पाकिस्तान में खेलों के विकास की तरफ देखें। खिलाड़ियों की स्थिति देखें। पाकिस्तान के खिलाड़ी तंगहाली से गुजर रहे हैं, उनके पास फूटी कौड़ी तक नहीं होती है। यहां आकर दुआ मांगना बंद करें, ये शर्मनाक है''। वहीं, एक ट्वीटर यूजर मोहम्मद बिलाल युसूफ ने लिखा है कि ''कोई शक की बात नहीं है कि दुआएं मांगनी चाहिए, लेकिन सरकारी सिस्टम का क्या करें सर? आप देखिए, चीन और भारत में खिलाड़ियों को किस तरह की ट्रेनिंग मिलती है, सर, दुआएं से बढ़कर काम करें, पाकिस्तान में खेल के विकास पर पर ध्यान दें।

मरियम औरंगजेब का ट्वीट
पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की वरिष्ठ नेता ने जब पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के हारने के बाद उनका हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किया तो लोग उनके ऊपर बुरी तरह से टूट पड़े। मरियम औरंगजेब ने ट्वीट करते हुए कहा कि ''अरशद नदीम, आप इस धरती के बेटे हैं और हमें आप पर गर्व है। आपने पूरे देश का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि मरियम औरंगजेब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी की वरिष्ठ नेता मानी जाती हैं और उनका पार्टी में काफी दबदबा भी है।

निशाने पर मरियम औरंगजेब
मरियम औरंगजेब के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनसे तरह तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक ट्विटर यूजर ने मरियम नवाज से सवाल पूछा कि ''आपकी पार्टी भी तो पांच साल सत्ता में थी, आपने पाकिस्तान में खेलों के विकास पर ध्यान क्यों नहीं दिया? आपको इसका जवाब देना चाहिए। वहीं, एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, अरशद नदीम पर लिखने का हक पाकिस्तान की जनता को है, पाकिस्तान के झूठे नेताओं को नहीं। वहीं, एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि नवाज शरीफ की सरकार में उनके भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के खेल मंत्री थे और आप महिला मंत्री थीं, आप बताएं आपने पाकिस्तान में खेलों की स्थिति सुधारने के लिए क्या किया?












Click it and Unblock the Notifications