पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

कोर्ट ने इमरान को तीन दिन की राहत दी है। पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक,कोर्ट ने गुरुवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

इस्लामाबाद, 22 अगस्त : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। वहां, की पुलिस ने खान के खिलाफ देश की एंटी टेररिज्म एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, कोर्ट ने इमरान को तीन दिन की राहत दी है। पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक,कोर्ट ने गुरुवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

इमरान पर आरोप

इमरान पर आरोप

इमरान पर आतंकवाद का बढ़ावा देने को लेकर जो वजह है वह मामला 20 अगस्त का बताया जा रहा है। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने भाषण के जरिए उन्होंने देश की जनता को सरकार, कोर्ट और सेना के खिलाफ भड़काना चाहते थे। देश में गृह युद्ध कराने की मंशा पाले हुए थे।

इमरान पर FIR की वजह

इमरान पर FIR की वजह

खबर के मुताबिक, इमरान खान ने इस्लामाबाद में हुई एक रैली में सरकारी संस्थानों पर निशाना साधा था। इमरान पर वहां की पुलिस ने एंटी-टेररिज्म एक्ट (एटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान पर आरोप लगाया था कि, उन्होंने सेशंस जज और इस्लामाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये एफआईआर मजिस्ट्रेट अली जावेद ने इस्लामाबाद के मारगाला पुलिस स्टेशन में एटीए के सेक्शन 7 के तहत दर्ज कराया गया था।

जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

इसके बाद पूर्व पीएम इमरान खान इस्‍लामाद हाई कोर्ट पहुंचे थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद बड़ी संख्‍या में पुलिसबल को इमरान के बनीगाला स्थित बंगले के बाहर तैनात किया गया था। साथ ही उनके घर तक जाने वाले हर रास्‍ते को भी सील कर दिया गया था। पार्टी वर्कर्स भी घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। हालात को सामान्‍य रखने के लिए कई तरह के उपाय किए गए ताकि स्थिति तनावपूर्ण न हो सके। बता दें कि, इमरान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर बनीगाला भी पहुंची थी, लेकिन लोगों की भारी भीड़ देखते हुए उसे वापस लौटना पड़ा। अब कोर्ट ने तीन दिन तक इमरान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उधर, इमरान के समर्थकों ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान को गिरफ्तार किया जाएगा तो देशभर में बवाल हो जाएगा। इस्लामाबाद पर कब्जा हो जाएगा।

इमरान के समर्थक नेताओं ने दी धमकी

इमरान के करीबी और पूर्व मंत्री अली अमीन खान ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार इमरान को गिरफ्तार करती है तो पीटीआई कार्यकर्ता इस्लामाबाद को 'कब्जे'में ले लेंगे सांसद अली अमीन गंडापुर ने पुलिस को धमकाया कि वह राजनीतिक युद्ध का हिस्सा ना बने। अमीन ने ट्विट कर कहा, 'अगर इमरान खान को आयातित ((Imported) सरकार गिरफ्तार करती है तो हम इस्लामाबाद पर कब्जा कर लेंगे।'

शहबाज सरकार के खिलाफ लगातार निशाना साधते रहते हैं इमरान

शहबाज सरकार के खिलाफ लगातार निशाना साधते रहते हैं इमरान

बता दें कि, सत्ता से हटने के बाद इमरान खान शहबाज सरकार के खिलाफ लगातार हमला करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, उनको सत्ता से हटाने के पीछे यहां के कुछ मौकापरस्त नेता और अमेरिका की मिलीभगत थी। जानकारी के मुताबिक, इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की संविधान के अनुसार एंटी टेररिज्म एक्ट-1997 की धारा सात के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। इस आरोप के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। अगर इमरान खान दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका के लिए ताइवान एक 'मोहरा'? बाइडेन के इस कदम से फिर तिलमिलाया चीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+