दूध के धुले नहीं हैं इमरान, पीएम रहते गिफ्ट में मिला था बेशकीमती हार, करोड़ों में बेचकर पैसा डकारे, जांच शुरू
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान ने गिफ्ट में मिले उस बेशकीमती हार को खजाना में जमा करवाने के बजाए एक ज्वैलरी की दुकान में 18 करोड़ रुपये में हार को बेच दिया था
इस्लामाबाद, अप्रैल 14: इमरान खान के खिलाफ जिस रात अविश्वास प्रस्ताव पाकिस्तान की संसद में पारित हुआ था, तो उस वक्त भाषण देते हुए शहबाज शरीफ ने कहा था, कि उनकी सरकार बदले की कार्रवाई नहीं करेगी। लेकिन, कानून अपना काम करेगा और पाकिस्तान के कानून ने इमरान खान के खिलाफ काम करना शुरू कर दिया है और माना जा रहा है, कि बहुत जल्द बेशकीमती हार बेचने के मामले में इमरान खान को जेल भेजा जा सकता है।

क्या है बेशकीमती हार का मामला?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ बेशकीमती हार बेचने के आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है। इमरान खान पर आरोप है, कि उनके कार्यकाल के दौरान जब इमरान खान को एक सरकारी दौरे के समय उपहार स्वरूप बेशकीमती हार मिला था, तो उसे उन्होंने सरकारी खजाने में जमा करने के बजाए एक जौहरी को बेच दिया था, जबकि पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, अगर कोई प्रधानमंत्री या सरकारी अधिकारी गिफ्ट में मिला कोई सामान रखना चाहता है, तो उसे उसकी कीमत की आधी कीमत चुकानी होगी, लेकिन इमरान खान ने ऐसा नहीं किया।

18 करोड़ में हार की बिक्री
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान ने गिफ्ट में मिले उस बेशकीमती हार को खजाना में जमा करवाने के बजाए एक ज्वैलरी की दुकान में 18 करोड़ रुपये में हार को बेच दिया था और सभी पैसे अपने पास रख लिए थे, जो नियमों के खिलाफ है, लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को उपहार के रूप में प्राप्त हार को तोशा-खाना (राज्य उपहार भंडार) को नहीं भेजा गया था, बल्कि पूर्व विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी को दे दिया गया था, जिन्होंने इसे लाहौर के एक जौहरी को बेच दिया था और वो पैसा इमरान खान ने ले लिया था, जो सरकारी संपत्ति का गबन का मामला है।

इमरान के खिलाफ जांच शुरू
रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि, क्या उनके कार्यकाल के दौरान उपहार के रूप में प्राप्त एक महंगा हार, वाकई एक एक जौहरी को बेचा गया है और क्या उन पैसों को वाकई मपना खान ने अपने पास रख लिया था, उसकी सारी जानकारी जुटाने की कोशिश जांच एजेंसी कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक उपहारों को आधी कीमत देकर अपने पास रखा जा सकता है, लेकिन इमरान खान, जिन्होंने पिछले हफ्ते संसद में अविश्वास प्रस्ताव खो दिया था, उन्होंने राष्ट्रीय खजाने में कुछ लाख रुपये ही जमा किए, जो कि अवैध और कानून के खिलाफ है।

इमरान के खिलाफ बदले की कार्रवाई?
इमरान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद इमरान खान के समर्थकों का कहना है, कि शहबाज शरीफ उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि सरकार ने कहा है कि, अगर इमरान खान ने चोरी नहीं की है, तो फिर डर क्यों रहे हैं और अगर उन्होंने 18 करोड़ रुपये का गबन किया है, तो फिर उन्हें देश को जवाब देना होगा, क्योकि बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। आपको बता दें कि, जिस रात इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली थी, उस रात इमरान खान विपक्ष के साथ समझौता करने वाले थे, कि वो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देते हैं, शर्त ये थी, कि उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज ना किए जाएं, लेकिन विपक्ष ने इमरान खान की शर्त को मानने से इनकार कर दिया। वहीं, इमरान खान की सरकार गिरने से पहले ही उनके कई सहयोगी नेता देश छोड़कर फरार हो गये हैं, जिनमें से एक उनकी बीवी की सहेली भी है।












Click it and Unblock the Notifications