सुबह साढ़े पांच बजे सोती हैं बुशरा बीबी, जानें इमरान खान की तीसरी बीवी ने किए और क्‍या खुलासे

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्‍नी बुशरा पहली बार मीडिया के सामने आईं। इस दौरान उन्‍होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिनकी चर्चा खूब हो रही है, लेकिन सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली वह बात रही, जो उन्‍होंने खुद के बारे में बताई। 'हम न्‍यूज' के पत्रकार नदीम मलिक ने जब उनसे पूछा कि उनका डेली रूटीन क्‍या है तो बुशरा जरा अटक सी गईं। इमरान खान की पत्‍नी ने कहा, 'झूठ तो मैं बोल नहीं सकती और मैं आपको सच बताना नहीं चाहती। खान साहब आते हैं 12....साढ़े 12 बजे तक। मैं उसके बाद बुक्‍स पढ़ती हूं और सुबह साढ़े पांच बजे सोती हूं। उसके बाद साढ़े आठ... नौ बजे खान साहब जगते हैं तब मैं थोड़ी देर के लिए उठती हूं और उसके बाद दोबारा सो जाती हूं और 12...साढ़े 12 तक उठती हूं।'

इमरान खान से शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बुशरा कही ये बात

इमरान खान से शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बुशरा कही ये बात

इंटरव्‍यू में बुशरा ने इमरान खान से शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव के बारे में कहा कि शादी से पहले उनके पास लोग अल्‍लाह के करीब जाने के लिए आते थे और अब इमरान के करीब आने के लिए लोग उनका सहारा लेते हैं। उन्‍होंने कहा कि शादी के बाद दोनों के अंदर काफी सकारात्‍मक बदलाव आए हैं।

इमरान खान के कुत्‍ते की वजह से मनमुटाव की बात से इनकार

इमरान खान के कुत्‍ते की वजह से मनमुटाव की बात से इनकार

बुशरा ने इंटरव्‍यू में उस खबर के बारे में भी बात की, जिसमें कहा जा रहा था कि इमरान खान के डॉगी की वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। उन्‍होंने इस खबर को बिल्‍कुल बेबुनियाद बताया। बुशरा ने पर्दे के बारे में भी खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा कि इमरान की शादी के बाद जब बुशरा की पहली फोटो मीडिया में आई थी तब लोगों ने उनपर काफी जुमले कसे थे। लेकिन इस इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि पर्दा हमारी पहचान है, पाकिस्‍तान में रहकर कोई पर्दे का मजाक उड़ाए यह तो गलत है। उन्‍होंने कहा कि आजकल एक सोच है कि जो पूरे कपड़े पहने वो पुरानी सोच का है और कम कपड़े पहनने वाले मॉडर्न।

बुशरा ने कहा- इमरान खान सियासतदान नहीं लीडर हैं

इमरान खान के बारे में पूछे जाने पर बुशरा ने कहा कि उनके जैसा सादा व्‍यक्ति उन्‍होंने आज तक नहीं देखा। उन्‍हें किसी चीज का लालच नहीं है और न ही कोई शौक। वह बेहद सादा इंसान हैं। पाकिस्‍तान की खुशनसीबी है कि उन्‍हें एक ऐसा इंसान प्रधानमंत्री के तौर पर मिला, जो अपने लिए कुछ नहीं करना चाहता। बुशरा ने कहा कि इमरान खान के कद का कोई लीडर नहीं है। बुशरा ने इमरान खान की तुलना पाकिस्‍तान के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जिन्‍ना से की। बुशरा ने कहा कि इमरान के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। रातोंरात कुछ होने वाला नहीं है, पर हां वह कुछ करेंगे जरूर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+