पाक प्रधानमंत्री ने हाफिज सईद को बताया साहब, बोले उनके खिलाफ कोई मामला नहीं

Recommended Video

    Pakistani PM Shahid Khaqan Abbas ने Hafiz Saeed को कहा 'साहेब'| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद जिसे भारत लगातार पाकिस्तान से सौंपने की मांग कर रहा है और अमेरिका ने उसे आतंकी घोषित कर रखा है, उसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री साहिब का दर्जा दे रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को हाफिज सईद का समर्थन करते हुए उसे साहब कहकर संबोधित करते हुए कहा कि हाफिज सईद साहिब के खिलाफ पाकिस्तान में कोई मामला नहीं है, लिहाजा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

    भारत-पाक के बीच युद्ध की संभावना नहीं

    भारत-पाक के बीच युद्ध की संभावना नहीं

    पाकिस्तान में जियो टीवी को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री शाहिद खान अब्बासी ने कहा कि किसी के खिलाफ कार्रवाई तभी की जा सकती है जब उसके खिलाफ कोई मामला हो। अब्बासी ने कहा कि किसी के खिलाफ तबतक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है जबतक उसके खिलाफ कोई मामला हो। हाल ही में जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद को लाहौर हाई कोर्ट ने हाउस अरेस्ट से रिहा कर दिया था। अब्बासी ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध की कोई संभावना नहीं है।

    अमेरिकी सेना से चल रही है बात

    अमेरिकी सेना से चल रही है बात

    अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के बारे में बोलते हुए अब्बासी ने कहा कि अमेरिका की सेना के साथ अभी भी बातचीत चल रही है। जिस तरह से नए वर्ष की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्वीट करते हुए उसे झूठा और धोखेबाज करार दिया था, उसके बाद भी अमेरिका की सेना के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता को कोई चुनौती नहीं दे सकता है, उन्होंने कहा कि हम रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।

    पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं

    पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं

    अब्बासी ने कहा कि जब आपके देश के संप्रभुता खतरे में होती है तो आप पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। हाल ही में जिस तरह से अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के खात्म के लिए दबाव बनाया था, उसके बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री ने हाफिज सईद की संस्था जमात उत दावा पर बैन लगा दिया था। इससे पहले अब्बासी ने ककहा था कि अमेरिका से मिलने वाली आर्थिक मदद ना के बराबर है, लेकिन हम लगातार आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान: MQM के वरिष्ठ नेता आरिफ का मिला शव, शर्ट पर थे खून के निशान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+