Pakistan: पाकिस्तान में दिल दहला देने वाली वारदात, शख्स ने पत्नी समेत 7 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा

Pakistan News: पाकिस्तान में एक शख्स ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है और कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी समेत 7 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब प्रांत में गरीबी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात नाबालिग बच्चों की कुल्हाड़ी काटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह अब उन्हें खिलाने में असमर्थ था। आरोपी सज्जाद खोखर पेशे से एक मजदूर है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Pakistan News

कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी और 7 बच्चों को मारा

आरोपी ने पुलिस को बताया है, कि वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ था, इसीलिए उसने अपनी पत्नी समेत 7 बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

ये घटना लाहौर से 350 किलोमीटर दूर मुजफ्फरगढ़ जिले के अलीपुर की है, जहां आरोपी खोखर ने अपनी 42 साल की पत्नी कौसर और सात बच्चों (चार बेटियों और तीन बेटों) जिनकी उम्र आठ महीने से 10 साल के बीच थी, उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और एक-एक कर सभी की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा है, कि आरोपी गरीबी से परेशान था और परिवार को खाना नहीं देने की वजह से मानसिक तौर पर परेशान हो गया था। उसका अकसर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।

अधिकारियों के मुताबिक, शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है, कि संदिग्ध ने अपना अपराध कबूल करते हुए दावा किया है, कि उसने यह खौफनाक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह अपने बच्चों को खाना नहीं खिला सकता था। इस बीच, पंजाब प्रांतीय मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान भीषण महंगाई दर, आर्थिक संकट और अस्थिर ऋण के साथ गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। नकदी संकट से जूझ रहा देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ 3 अरब डॉलर के बेलऑउट पैकेज पर चल रहा है और 1.1 अरब डॉलर की अंतिम किश्त को लेकर IMF के साथ एक अस्थायी या कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की आबादी भी बेहिसाब बढ़ रही है। लोगों में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई जागरूकता नहीं है और धड़ल्ले से बच्चे पैदा करते जाते हैं, जिसकी वजह से एक बड़े परिवार को चलाना मुश्किल हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+