नवाज शरीफ की बेटी ने इमरान खान को कहा ‘साइको’, चाचा बनने वाले हैं पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज काफी आक्रामक हैं और उन्होंने भारत की तारीफ करने के लिए इमरान खान को भारत जाने सलाह दी है।

इस्लामाबाद, अप्रैल 09: पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज शरीफ ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए उन्हें 'मनोरोगी' बताया है और कहा कि उन्हें देश को नीचा दिखाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मरियम नवाज के पिता नवाज शरीफ पाकिस्तान के 3 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं, वहीं जब इमरान खान की सरकार गिर जाएगी, तो उनके चाचा पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री बनेंगे।

मरियम का इमरान पर निशाना

मरियम का इमरान पर निशाना

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्विटर पर लिखा, "एक व्यक्ति जो अब अपने होश में नहीं है, उसे कहर बरपाने और पूरे देश को नीचा दिखाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह कोई मजाक नहीं है। उसे प्रधानमंत्री या पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, उसके साथ एक मनोरोगी के तौर पर व्यवहार किया जाना चाहिए, जो सिर्फ अपने चेहरे को बचाने के लिए पूरे देश को बंधक बना रहा है। शर्म आती है।" आपको बता दें कि, इमरान खान कोर्ट के आदेश के बाद भी नेशनल असेंबली में वोट नहीं करवा रहे हैं और वोटिंग से बचने के लिए तरह तरह की कोशिशें कर रहे हैं।

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ लाए गये अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग होना है और ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली के एजेंडे में चौथे नंबर पर रखा गया है। विपक्ष जहां पूरी ताकत से इमरान खान के खिलाफ उतर आया है, वहीं ट्रेजरी बेंच के बहुत कम सदस्य हाज़िर हुए हैं। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान भी सदन में मौजूद नहीं हैं। सदन में आते हुए, नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक दिन के रूप में स्वागत किया जब शीर्ष अदालत ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के डिप्टी स्पीकर के फैसले को खारिज कर दिया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीएमएल-एन नेता के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पाकिस्तान के भविष्य को "उज्ज्वल" बना दिया है।

इमरान पर आक्रामक मरियम

इमरान पर आक्रामक मरियम

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज काफी आक्रामक हैं और उन्होंने भारत की तारीफ करने के लिए इमरान खान को भारत जाने सलाह दी है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार रात अपने संबोधन में कहा था, कि "भारतीय बहुत स्वाभिमानी लोग हैं। कोई भी उन्हें हुक्म नहीं दे सकता। लेकिन मैं कहता हूं कि किसी भी महाशक्ति को भारत के साथ ऐसा करने (भारत की विदेश नीति में दखल देने) का अधिकार नहीं है।" जिसके बाद मरियम नवाज ने शुक्रवार (08 अप्रैल) को इमरान खान को फटकार लगाई और उनसे देश छोड़कर भारत जाने का आग्रह किया। अपनी सरकार के खिलाफ महत्वपूर्ण अविश्वास मत से ठीक एक दिन पहले, इमरान खान ने कहा था कि, किसी भी यूरोपीय राजदूत में भारत को यह बताने की हिम्मत नहीं है कि रूस के प्रति उसकी विदेश नीति क्या होनी चाहिए।

भारत क्यों नहीं जाते इमरान खान...

भारत क्यों नहीं जाते इमरान खान...

इमरान खान पर निशाना साधते हुए, पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इमरान खान को कहा कि अगर उन्हें भारत इतना पसंद है तो वहीं क्यों नहीं चले जाते हैं। पाकिस्तान में अपना जीवन छोड़ वह भारत रहने के लिए क्यों नहीं जाते हैं। मरियम नवाज ने कहा, 'इस सत्ता को जाते देख जो पागल हो रहा है, उसे किसी को बताना चाहिए कि उसे उसकी ही पार्टी ने निकाला है और किसी ने नहीं। अगर आप भारत को इतना पसंद करते हैं तो वहां जाकर रहिए पाकिस्तान की जिंदगी छोड़ दें।'

‘भारत में नहीं तोड़ा जाता संविधान’

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मरियम नवाज ने आगे कहा, "जो लोग भारत की इतनी प्रशंसा करते रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव आए हैं, लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया है। वाजपेयी एक वोट से हारे, घर गए उन्होंने आप जैसे देश, संविधान और राष्ट्र को बंधक नहीं बनाया!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+