बिना शराफ़त झूठ बोले PAK PM शरीफ- "पाकिस्तान ‘शांतिपूर्ण राष्ट्र’ है लेकिन उसे अधिकार है कि"

India Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर के बाद घबराया पा‍किस्‍तान भारत से मिली करारी हार को स्‍वीकारने के बजाय एक के बाद एक सफेद झूठ बोल रहा है। इतना नहीं अपने बिल में बैठकर पाकिस्‍तान गीदड़भभकी दे रहा है। अब तो पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Paki PM Shehbaz Sharif) बिना शराफत सरेआम बहुत बड़ा झूठ बोल बैठे हैं।

शुक्रवार 16 मई 2025 को पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ी शराफत से झूठ बोला कि "पाकिस्‍तान एक अमन पसंद मुल्‍क है और पाकिस्‍तान अपनी आत्‍मरक्षा में "करारा जवाब" देने का अधिकार रखता है।"

Pakistan PM Shehbaz Sharif

दरअसल, इतना बड़ा सफेद झूठ पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को यौम-ए-तशक्‍कुर के जश्न में बोली। ये कार्यक्रम जिसका मतलब है धन्‍यवाद देने का दिन पाकिस्‍तानी सेना को सम्‍मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

पाक पीएम का दूसरा शराफत भरा झूठ

इस्‍लामाबाद में स्थित इस यौम-ए-तशक्कुर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान का झंडा फहराते हुए मंच से संबोधित किया और पाकिस्‍तानी सेना की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं पाकिस्‍तानी सेना की तारीफ करते हुए शरीफ ने एक और बड़ा झूठ बोला कि "पाकिस्‍तान आर्मी ने सेना के इतिहास में स्‍वर्ण इतिहास लिख दिया है।"

पाक पीएम के झूठ की खुल गई पोल

मजेदार बात ये है इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें शरीफ पाकिस्‍तान पर भारत के जवाबी हमलों की तबाही को कबूल करते सुनाई पड़ रहे हैं। पाकिस्‍तान पीएम का ये वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर शेयर किया है।

पाक पीएम ने कबूला सच, बोले- "9-10 की दरमियानी रात को..."

निशिकांत दूबे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शरीफ अपनी देश की सेना को संबोधित करते हुए कहा, "9-10 की दरमियानी रात को करीब रात के ढाई बजे हमारे मुल्‍क के सिपहसालार जरनल आजिम मुनीर ने मुझे सिक्‍योर फोन पर बताया कि वजीर-ए-आजम साहब, हिंदुस्‍तान ने अपने बैल्स्टिक मिसाइल अभी लॉच किए हैं। इनमें से एक हमारे नूर खान एयरबेस पर गिरा है वहीं कई दूसरे इलाकों मं गिरे हैं। हमारे कई एयरबेस बर्बाद हो गए हैं।" India-Pakistan War: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ब्रह्मोस खरीदने वाले देशों की लगी कतार, जानिए क्या है कीमत?

झूठी जीत का मनाया पाक ने मनाया जश्‍न, 31 तोपों की सलामी, निकाली गईं रैलियां

वहीं अपने देश के नागरिकों को मूर्ख बनाने के लिए पाकिस्‍तान की जीत का जश्‍न मनाया। पाकिस्‍तान के सरकारी रेडियाे के अनुसार शुक्रवार को सुबह इस्‍तामाबाद में 31 तोपों की सलामी दी और राज्‍यों की राजधानियों में 21 तोपों की सलामी दी गई। इस मौके पर खास प्रार्थना सभाएं की और सशस्‍त्र बलों का आभार प्रकट करने के लिए पाकिस्‍तान भर में रै‍लियां आयोजित की गईं।

हमले में मारे गए स्क्वाड्रन लीडर के घर पहुंचे शरीफ

इसके बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शरीफ भारत के साथ हुए संघर्ष में मारे गए पाकिस्‍तानी सेना के दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ के घर पहुंचे और उनके परिवर से मिलकर संवेदना व्‍यक्‍त की। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार भी मौजूद थे। कौन है ये खदीजा शेख? पाकिस्‍तान का समर्थन करने पर किया गया अरेस्‍ट, क्‍यों खुफिया एजेंसियां कर रही जांच?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+