WATCH: कोरोना पॉजिटिव इमरान खान का पाकिस्तान में मजाक, मुख्य विपक्षी नेता ने कहा- या वैक्सीन खराब है या कोरोना

इमरान खान के कोरोना पॉजिटिव होने का पाकिस्तान में जमकर मजाका उड़ाया जा रहा है। संयुक्त विपक्ष के नेता फजलुर रहमान ने अब इमरान खान का मजाक बनाया है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव क्या हुए, उनकी बीमारी पाकिस्तानी अवाम के लिए मजाक का मुद्दा बन चुका है। पाकिस्तान में इमरान खान की बीमारी को लेकर तरह तरह के चुटकुले बनाएं जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है जो इमरान खान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इमरान खान के जल्द स्वस्थ होनी की कामना की है।

IMRAN KHAN

पीडीएम प्रमुख ने उड़ाया मजाक

पाकिस्तान में संयुक्त विपक्ष के नेता फजलुर रहमान ने इमरान खान के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनका मजाक उड़ाया है। फजलुर रहमान से जब इमरान खान के कोरोना पॉजिटिव होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं चाहता हूं कि वो स्वस्थ हो जाएं, लेकिन बात बुनियादी ये है कि वैक्सीन लगाकर कोरोना, तो बात ये है कि या तो वैक्सीन खराब है या फिर कोरोना।' इसके साथ ही फजलुर रहमान ने आरोप लगाया है कि 22 तारीख को इलेक्शन कमीशन ने इमरान खान को बुलाया है, लेकिन उससे पहले उन्हें वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना हो गया, ये सारी चीजें समझ में नहीं आ रही हैं।

आपने घबराना नहीं है!

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के बाद से ही ट्विटर पर उनके प्रिय जुमले को उछाला जा रहा है। हजारों पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स इमरान खान के मीम्स बनाकर कह रहे हैं, कि आपने घबराना नहीं है। वहीं कई लोग चीनी वैक्सीन पर भी सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तान में लोग पूछ रहे हैं कि आखिर वैक्सीन लेने के बाद भी इमरान खान कोरोना पॉजिटिव कैसे हो गये?

सवाल चायनीज वैक्सीन के कारगर होने पर भी उठाए जा रहे हैं। कई पाकिस्तानी अखबारों ने लिखा था कि पाकिस्तान के कई मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स ने चीनी वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया था। वहीं, कई लोग सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं लगाने के लिए भी इमरान खान की आलोचना कर रहे हैं। कई ट्वीटर यूजर्स ने लिखा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क लगाए जाते थे और इसीलिए वो कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+