शहबाज शरीफ को लाहौर में जनता ने घेरा, कार से बाहर ही नहीं निकलने दिया, पूर्व पीएम की भारी बेइज्जती
pakistan shahbaz sharif news: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुई बदसलूकी की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शहबाज शरीफ को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों लोग उनकी गाड़ी को घेरकर खड़े हैं और उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं। इस दौरान लोग उनका वीडियो भी बना रहे हैं।

दरअसल पाकिस्तान में अगले साल जनवरी में होने वाले चुनाव को लेकर शहबाज शरीफ प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच वह जब लाहौर में वह अपनी गाड़ी से पहुंचे तो लोगों ने घेर लिया। इस दौरान पीएम की गाड़ी में सजावट के लिए लगे फूल को लोगों ने नोच डाला।
लोग शहबाज शरीफ से बेहद नाराज नजर आ रहे थे। वे उनकी गाड़ी पर जोर-जोर से पीट रहे थे। उन्हें गालियां दे रहे थे। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग थे जो युवाओं को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे। लोगों के गुस्से को देखते हुए शहबाज शरीफ ने गाड़ी से न निकलना ही बेहतर समझा।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में मौजूदा कार्यवाहक सरकार से पहले शहबाज शरीफ ही प्रधानमंत्री पद पर थे। उन्होंने इमरान खान को सत्ता से हटाने के बाद एक साल तक सरकार चलाया।
हालांकि उनके कार्यकाल में देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ी, जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ी। यही वजह है कि लोग उनसे भारी नाराज हैं। ये नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि अब उनका सड़कों पर उतरना मुश्किल होता जा रहा है।
इस बीच नवाज शरीफ के वतन वापसी पर उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ किसी से बदला लेने के लिए वापस पाकिस्तान नहीं आ रहे बल्कि वो देश को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले तीन सालों से नवाज शरीफ लंदन में मौजूद हैं। इसी महीने 21 अक्टूबर को उनकी स्वदेश वापसी होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications