Pakistan day की रैली में खुलेआम आतंकियों का महिमामंडन, गिलानी और बुरहान वाली की निकाली परेड
पाकिस्तान दिवस 23 मार्च, 1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित होने की याद में पाकिस्तान में मनाया जाता है, जब जब अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य के मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग की थी।
इस्लामाबाद, मार्च 23: आतंकियों को पालने और पोसने वाला पाकिस्तान अब खुलेआम अपने देश की राष्ट्रीय रैली में आतंकियों का महिमामंडन करने लगा है। पाकिस्तान में हर साल 23 मार्च को 'पाकिस्तान डे' मनाया जाता है और पाकिस्तान के लिए इस दिन का ऐसा ही महत्व है, जो महत्व भारत के लिए 'गणतंत्र' दिवस का होता है, लेकिन भारत गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रेड, टेक्नोलॉजी और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करता है, लेकिन पाकस्तान में आतंकवादियों की रैली निकाली गई है।

रैली में बुरहान वाली और गिलानी
पाकिस्तान दिवस परेड के दौरान पाकिस्तान खुले तौर पर इस्लामी आतंकवादी बुरहान वानी और कट्टरपंथी इस्लामी अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी की तस्वीरों के साथ रैली निकाली है और आतंकवादियों को शहीद के तौर पर प्रदर्शित किया है। निर्दोष कश्मीरियों की जान लेने वाले आतंकवादी वुरहान वानी की तस्वीरों के साथ पाकिस्तान दिवस के मौके पर रैली निकाली गई है, जिसमें वुरहान वानी को शहीद कहकर संबोधित किया गया है। पाकिस्तान दिवस के मौके पर जो रैली निकाली गई थी, उसमें भारत के अभिन्न अंग 'जम्मू-कश्मीर' को भी शामिल किया गया था और वुरहान वानी और अलगाववादी नेता गिलानी की तस्वीर लगी थी।
लाहौर प्रस्ताव की याद में पाकिस्तान दिवस
आपको बता दें कि, पाकिस्तान दिवस 23 मार्च, 1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित होने की याद में पाकिस्तान में मनाया जाता है, जब जब अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य के मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग की थी। इस मौके पर कराची और लाहौर में भारत को तोड़ने वाले मोहम्मद अली जिन्ना और पाकिस्तान की कल्पना करने वाले अल्लामा इकबाल के मकबरे में गार्ड ऑफ गार्ड समारोह भी आयोजित किया गया था।

कश्मीर पर इमरान ने उगले जहर
आपको बता दें कि, एक दिन पहले ओआईसी में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि, दुनिया में डेढ़ अरब मुसलमान रहते हैं, लेकिन अभी तक फिलीस्तीन और कश्मीर का मुद्दा सुलझाने में नाकामयाब रही है। इमरान खान ने कश्मीर पर बोलते हुए कहा कि, 'हमारा (मुस्लिम देशों का) कश्मीर के ऊपर कोई प्रभाव नहीं है और वो हमें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं'। इमरान खान न कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, 'कश्मीर में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार नहीं दिया जा रहा है'। इमरान खान ने इस्लामिक देशों के प्रतिनिधियों के सामने कहा कि, 'भारत कब्जे वाले क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदल दिया है, जो एक "युद्ध अपराध" था।'












Click it and Unblock the Notifications