Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan Missile: फुस्स हो गई पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल, न्यूक्लियर साइट के पास जा गिरी, मची भगदड़

Pakistan Missile: पाकिस्तान ने 22 जुलाई को परमाणु क्षमता वाली शाहीन-III बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया लेकिन ये बुरी तरह फेल हो गया। मिसाइल अपने लक्ष्य से चूक गई और उसका मलबा पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान में एक परमाणु स्थल के पास खतरनाक रूप से गिर गया।

इस असफल टेस्टिंग में, मलबा बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले में नागरिक आबादी के करीब गिरा, जिससे पाकिस्तान की सैन्य क्षमता पर गंभीर सवाल उठे और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर हलचर च गई। इस असफल परीक्षण के बाद, पाकिस्तानी सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट बंद कर दिया और मीडिया के जाने पर भी रोक लगा दी। ताकि स्थानीय लोगों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी को इसकी भनक न लग सके। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों को घरों के अंदर रहने का आदेश दिया।

Pakistan Missile

मकानों से 500 मीटर दूर गिरी मिसाइल

22 जुलाई को, पाकिस्तान ने डेरा गाजी खान के रखशानी क्षेत्र से शाहीन-III मिसाइल का परीक्षण किया। लेकिन मिसाइल रास्ते से भटक गई और बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले के मैट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस जगह ये मिसाइल गिरी वह इलाका इंसानी आबादी से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर था। अगर मिसाइल थोड़ा-बहुत भी इधर-उधर होती तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। मिसाइल का मलबा लूप सेहरानी लेवी स्टेशन पर ग्रेपवाइन राविन में गिरा, जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ।

50 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया धमाका

स्थानीय लोगों ने बताया कि मिसाइल बलूचिस्तान के डेरा गाजी खान के क्षेत्र से दागी गई थी, जो नागरिक बस्ती के बहुत करीब गिरी। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 20-50 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जो बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में गूंजती रही। सोशल मीडिया पर दहशत में भागते लोगों के वीडियो वायरल भी हुए हैं।

न्यूक्लियर फैसिलिटी को नुकसान का दावा

कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मिसाइल ने डेरा गाजी खान परमाणु संयंत्र को टक्कर मारी, जबकि अन्य का मानना था कि यह किसी दुश्मन ड्रोन द्वारा किया गया हमला हो सकता है। पाकिस्तानी सेना ने आनन-फानन में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया। डीजी खान आयुक्त के एक प्रतिनिधि मज़हर शिरानी ने इस घटना को कम करके आंकने की कोशिश की, यह कहते हुए कि यह संभवतः एक लड़ाकू जेट द्वारा बनाया गया सोनिक बूम था, जिसकी जांच की जा रही है।

बार-बार फेल हो रही शाहीन-III

शाहीन-III पाकिस्तान की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है। यह 2,750 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो सैद्धांतिक रूप से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख भारतीय शहरों तक पहुंचने में सक्षम है। पाकिस्तान इसे अपनी रक्षा रणनीति का एक जरूरी हिस्सा मानता है। लेकिन इसके लगातार फेल होने की वजह से इसकी क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है डेरा गाजी खान?

डेरा गाजी खान पाकिस्तान के सबसे बड़े परमाणु परिसर का स्थल भी है, जो यूरेनियम भंडारण और प्रसंस्करण के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। 1970 के दशक की शुरुआत में, पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (पीएईसी) ने यहां एक पायलट प्लांट का निर्माण किया, जिसमें प्रति दिन 10,000 पाउंड यूरेनियम संसाधित करने की क्षमता थी। यह पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर मिसाइल वास्तव में इस परिसर से टकराती, तो परिणाम विनाशकारी हो सकते थे, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+