गिर जाएगी इमरान खान की सरकार? अपने ही एमएनए की बगावत से बढ़ी पाक पीएम की मुश्किल

इस्लामाबाद, 19 मार्च: पाकिस्तान के विपक्षी दल इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले अपनी ही पार्टी के एमएनए (मेंबर नेशनल एसेंबली) की बगावत ने इमरान खान को परेशान कर दिया है। 24 एमएनए इमरान खान के खिलाफ वोट करने की बात कह रहे हैं, ऐसा हुआ तो उनको सरकार बचाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि उनके लिए राहत की बात ये है कि पाक फौज ने अभी तक खुद को तटस्थ रखा है।

 पाक पीएम की मुश्किल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीके इंसाफ के24 असंतुष्ट एमएनए ने साफ कहा है कि वो विपक्ष की ओर से नेशनल एसेंबली में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन (सरकार के खिलाफ) मतदान कर सकते हैं। इसने इमरान खान के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का सत्र 21 मार्च से बुलाए जाने की उम्मीद है। अविश्वास प्रस्ताव पर 28 मार्च को मतदान हो सकता है।

वहीं पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने दोहराया है कि देश की फौज मौजूदा राजनीतिक संकट और प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में किसी पक्ष नहीं ले रहा है। पाक फौज ने पूरा घटनाक्रम से खुद को किनारे किया हुआ है।

पाकिस्तान में शाहबाज शरीफ, आसिफ अली जरदारी और मौलाना फजलुर रहमान जैसे विपक्ष के नेताओं का कहना है कि इमरान सरकार ने महंगाई बेतहाशा बढ़ा दी है और कर्ज के बदले वो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को पाकिस्तान की संप्रभुता बेच रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के करीब 100 एमएनए 8 मार्च को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं।

क्या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार?

पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों के पास कुल 162 एमएनए (नेशनल एसेंबली मेंबर) हैं। 342 एमएनए वाली एसेंबली में प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को 10 और वोटों की जरूरत है। विपक्ष सरकार के 24 सदस्यों का समर्थन हासिल करने की भी बात कह रहा है। ऐसे में अगर इमरा अपना घर बचाने में नाकामयाब रहे और सत्तापक्ष के 24 एमएनए उनके खिलाफ गए तो फिर बहुत मुमकिन है कि इमरान खान सरकार को गिरा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+