इमरान खान का आज क्या होगा, पंजाब पुलिस ने दिया 2 बजे तक का अल्टीमेटम, 5 घंटे बाद पाकिस्तान में महासंग्राम

इमरान खान कि 8 मई की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में भीषण हिंसक प्रदर्शन किए गये थे, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। अब ये लड़ाई आर्मी बनाम इमरान खान हो चुका है।

Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तान में आज फिर से कुछ बड़ा होने वाला है और इसका वक्त दोपहर दो बजे तय किया गया है।

हालांकि, पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने बुधवार रात कहा कि प्रांतीय सरकार की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार करने की अब तक कोई योजना नहीं है। लेकिन, उन्होंने इमरान खान को आज दोपहर दो बजे तक का वक्त दिया है।

जियो न्यूज के कार्यक्रम 'आज शाहजेब खानजादा के साथ' में एक साक्षात्कार के दौरान प्रांतीय मंत्री ने कहा, "पहले 24 घंटे की समय सीमा समाप्त होने दें, फिर सरकार अपनी योजनाओं का खुलासा करेगी।"

यह समय सीमा गुरुवार को दोपहर 2 बजे समाप्त हो रही है (पाकिस्तानी समय के मुताबिक- भारत में ढाई) और इससे पहले इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, जैसा कि पीटीआई प्रमुख ने आशंका व्यक्त की थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यानि, दो बजे के बाद पंजाब पुलिस इमरान खान के खिलाफ नये सिरे से ऑपरेशन की शुरूआत कर सकती है।

पंजाब पुलिस ने दावा किया है, कि इमरान खान के जमान पार्क घर में 40 आतंकवादी छिपे हुए हैं और इमरान खान आज दोपहर 2 बजे तक उन्हें पुलिस के हवाले कर दें, नहीं तो उसके बाद पुलिस का एक्शन शुरू होगा।

इमरान को फिर गिरफ्तारी का डर

पीटीआई प्रमुख इमरान खान, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था, ने एक ट्वीट में कहा, कि "पुलिस ने मेरे घर को घेर लिया है।" इमरान खान ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उनके घर के आसपास काफी पुलिसवाले नजर आ रहे हैं।

वहीं, आमिर मीर ने कहा, कि इमरान खान लोगों को "हमेशा की तरह" भड़का रहे हैं। सूचना मंत्री ने कहा कि पीटीआई प्रमुख "झूठ" बोल रहे हैं।

मंत्री आमिर मीर ने कहा, कि पुलिस "ऑपरेशन नहीं करेगी" और इसके सबूत हैं कि 30-40 "आतंकवादी", जो 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल थे, वो जमान पार्क में मौजूद हैं।

पंजाब के मंत्री ने कहा, कि "पीटीआई को इन आतंकवादियों को सौंप देना चाहिए या कानून अपना काम करेगा।" उन्होंने यह भी कहा, कि सरकार को इन "आतंकवादियों" की मौजूदगी के बारे में पता था, क्योंकि उसके पास विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टें थीं।

फिर से गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान- गृहमंत्री

वहीं, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने चेतावनी दी है, कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को अदालत से मिली राहत "लंबे समय तक नहीं चलेगी।" उन्होंने कल रात को दिए गये बयान में कहा है, कि पूर्व प्रधानमंत्री को आधी रात के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है।

Recommended Video

    Imran Khan Arrested: Malik Riaz कौन हैं और क्या है Al Qadir Trust Case | Pakistan | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा, कि जैसे ही उनकी प्रोटेक्टिव बेल खत्म होती है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज न्यूज को दिए गये एक इंटरव्यू में उन्होंने इमरान खान को 'ब्लफमास्टर' करार दिया है।

    वहीं, इमरान खान के ज़मान पार्क के बाहर एक बार फिर से उनके समर्थक जमा होने लगे हैं, लिहाजा दोपहर दो बजे के बाद पाकिस्तान में नये सिरे से 'युद्ध' शुरू हो सकता है और इमरान खान को इस बिनाह पर गिरफ्तार किया जा सकता है, कि उन्होंने 'आतंकवादियों' को अपने घर में पनाह दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+