इमरान खान ने किया जेल भरो आंदोलन का आह्वान, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, पाकिस्तान में गदर
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय रिपोर्टों ने सुझाव दिया गया है कि, इमरान खान को विदेशी फंडिंग मामले में गिरफ्तार या नजरबंद कर दिया जाएगा।
Pakistan News: अपनी गिरफ्तारी की अटकलों के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ 'जेल भरो तहरीक' (जेल भरो आंदोलन) शुरू करने की घोषणा कर दी है। इमरान खान का ये जेल भरो आंदोलन मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के खिलाफ है और इमरान खान ने अपने समर्थकों से जेलों को भरने का आह्वान किया है। वहीं, माना जा रहा है, कि कभी भी इमरान खान को गिरफ्तार किया जा सकता है।

इमरान खान का जेल भरो आंदोलन
पाकिस्तान स्थित द फ्रंटियर पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मियांवाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने पीटीआई समर्थकों को हिरासत में लेने की धमकी देने के खिलाफ संघीय सरकार को चेतावनी दी है। इमरान खान ने कहा कि, वह "देश की वास्तविक स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान देंगे"। उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान करते हुए कहा कि, लाखों लोग जेलों को भरने करे लिए तैयार हो जाएं। पीटीआई प्रमुख ने कहा कि, "हम गिरफ्तार होने से डरते नहीं हैं क्योंकि मैं जल्द ही जेल भरो तहरीक (जेल आंदोलन) की घोषणा करूंगा।" इमरान खान बहुत जल्द देश में आजादी मार्च निकालने वाले हैं और उन्होंने आजादी मार्च से पहले कहा कि, उनकी पार्टी के पास "विरोध के लिए सरकार की तुलना में कहीं बेहतर योजनाएं हैं।" उन्होंने दावा किया कि, "पीटीआई के खिलाफ 'आयातित' सरकार की सभी योजनाएं नाकाम हो जाएंगी और उन्हें चुनावों की घोषणा करने के लिए मजबूर किया जाएगा।"

इमरान की जल्द होगी गिरफ्तारी?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय रिपोर्टों ने सुझाव दिया गया है कि, इमरान खान को विदेशी फंडिंग मामले में गिरफ्तार या नजरबंद कर दिया जाएगा। इससे पहले इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक शफी, हामिद जमान और सैफ नियाजी को पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) फॉरेन फंडिंग केस में गिरफ्तार कर चुकी है और माना जा रहा है, कि देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद इमरान खान को भी अगले कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इमरान खाने के ऊपर कुछ भारतीय लोगों से भी चंदा लेने का आरोप है। एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

पाकिस्तान में राजनीतिक अशांति
सत्तारूढ़ पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इस्लामाबाद में प्रवेश करने से पहले पीटीआई प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए एक "प्लान बी" तैयार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने तय किया हुआ है, कि इमरान खान को किसी भी सूरत में आजादी मार्च के साथ राजधानी इस्लामाबाद में घुसने नहीं दिया जाएगा। इमरान खान खैबर पख्तूनख्वा या पंजाब से या रावत टी-क्रॉस पर अपना आजादी मार्च शुरू कर सकते हैं और गर वह दक्षिण से राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, तो फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि, तरनोल में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है, ताकि अगर वो उत्तर पश्चिम से राजधानी में घुसने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें पकड़ लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications