Pakistan: मुंबई हमलों का साजिशकर्ता हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
Pakistan News: मुंबई हमलों का साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा का उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत हो गई। पाकिस्तान के समा टीवी ने हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत की पुष्टि की। खबर के मुताबिक, मक्की की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हाफिज अब्दुल रहमान मक्की लश्कर का वांछित आतंकवादी था। वह लश्कर नेता हाफिज सईद का साला भी था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही मक्की की मौत हो गई।

सुनाई गई थी आजीवन कारावास की सजा
खबर के मुताबिक, मक्की को साल 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे लाहौर में नजरबंद कर दिया गया था। 2020 में एक पाकिस्तानी अदालत ने उसे आतंकी वित्तपोषण से जुड़े मामलों में भी दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई।
यूएनएससी ने मक्की को घोषित किया था 'वैश्विक आतंकवादी'
जनवरी 2023 में मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ओर से भी 'वैश्विक आतंकवादी' भी घोषित किया गया था। इसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और हथियार पर प्रतिबंध लगाए गए।
26/11 का साजिशकर्ता
मक्की ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के लिए आतंकियों को फंड मुहैया कराया था। हमले में 166 लोग मारे गए थे। हमले के खिलाफ सेना की कार्रवाई में कुल नौ आतंकवादी भी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था।
ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Tension: अफगानिस्तान में 46 लोगों की मौत का बदला लेगा तालिबान? अब मिलेगा करारा जवाब!












Click it and Unblock the Notifications