पाकिस्तानी न्यूज एंकर की कराची में गोली मारकर हत्या

कराची। पाकिस्तान के कराची में एक न्यूज चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि व्यक्तिगत विवाद के चलते न्यूज एंकर की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पत्रकार का नाम मुरीद अब्बास था, जोकि बोल न्यूज में कार्यरत था। अब्बास को कराची के खैबन-ए-बुखारी इलाके में स्थित एक कैफे के बाहर गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान आतिफ जमान के रूप में हुई है, जिसने पत्रकार पर एक सफेद रंग की कार के भीतर से गोली चलाई थी।

murder

डीजी शरजील खराल ने बताया कि अब्बास के दोस्त ने हमे बताया है कि पत्रकार का किसी व्यक्ति से पैसे को लेकर कोई विवाद था। जिन्नाह पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल सेंटर के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर सिमीन जमाली ने बताया कि अब्बास को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। एंकर को कई गोलियां मारी गई थी, उसे सीने और पेट में कई राउंड गोली मारी गई थी। अब्बास के दोस्त खीजर हयात को भी इस दौरान गोली लगी है। जिसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया सुरक्षा बलों ने आरोपी हमलावर र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा, जहां वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। संदिग्ध आरोपी ने खुद को सीने में गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के सामने आने के बाद सिंध इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कलीम इमाम ने संबंधित डीआईजी को मामले की पूरी रिपोर्ट जमा करने को कहा है। आईजीपी ने अधिकारियों से कहा है कि घटनास्थल से फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+