पाकिस्तान में यौन शोषण करने पर बेटी ने बाप की गोली मारकर की हत्या, सोशल मीडिया पर बंटे लोग
Pakistan: पाकिस्तान में एक सनसीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटी ने अपने पिता की यौन शोषण करने पर हत्या कर दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग उस लड़की की तारीफ कर रहा है, जबकि एक तबका घटना को कोर्ट में ले जाने की वकालत कर रहा है।
दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 14 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर पिछले तीन महीने से उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए, शनिवार को कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। यह घटना लाहौर के गुज्जरपुरा इलाके में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 साल की बेटी ने पिता के अत्याचार से त्रस्त हो गई थी।

पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने बताया है, कि वह तीन महीने तक अपने पिता से लगातार दुर्व्यवहार सहती रही। वो फंसी हुई थी और हताश हो गई थी, उसे कोई और रास्ता समझ नहीं आ रहा था, और अंत में उसने अपने पिता को उन्हीं की बन्दूक से गोली मारकर अपने दर्द से छुटकारा पाने का फैसला किया।
गोली लगने के बाद लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुलिस अधिकारी काज़मी ने पुष्टि की है, कि आरोपी लड़की के खिलाफ कोई भी आरोप दायर करने से पहले एक व्यापक जांच की जाएगी।
इस घटना ने विशेष रूप से पाकिस्तानी अदालत के हालिया फैसले के बाद काफी ध्यान खींचा है। ठीक एक दिन पहले, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मियां शाहिद जावेद की अध्यक्षता वाली लाहौर की जेंडर कोर्ट ने एम. रफीक नाम के एक व्यक्ति को अपनी कम उम्र की बेटी के यौन उत्पीड़न के लिए मौत की सजा सुनाई थी।
पाकिस्तान में करीबी संबंधों में यौन शोषण के काफी मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें भाई और पिता घर की बच्चियों से कई-कई महीनों तक बलात्कार करते रहते हैं। हालांकि, काफी कम ही मामले सामने आ पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications