Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान के मंत्री ने टीवी एंकर को मारा थप्पड़, पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार से जुड़ा है मामला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार हरीम शाह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिस तरह से उन्होंने पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार के कुछ मंत्रियों को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए, उससे इमरान खान सरकार में घमासान देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार के मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार के एक मंत्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने एक टीवी चैनल के एंकर को थप्पड़ मारने का दावा किया है। आखिर उन्होंने टीवी एंकर को थप्पड़ क्यों और कहां मारा, इसकी भी जानकारी उनकी तरफ से दी गई है।

फवाद चौधरी ने टीवी एंकर को मारा थप्पड़

फवाद चौधरी ने टीवी एंकर को मारा थप्पड़

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने खुद कबूल किया है कि उन्होंने एक टीवी एंकर को थप्पड़ मारा है। एक शादी समारोह में उन्होंने टीवी एंकर को ये चाटा मारा है। इसके पीछे जो वजह उन्होंने बताई वो पाकिस्तान के टिक टॉक स्टार हरीम शाह से जुड़ी हुई है। दरअसल, टीवी एंकर ने फवाद चौधरी का नाम हरीम शाह से जोड़ा था, जिससे इमरान खान कैबिनेट के मंत्री नाराज थे, इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।

इस टिक टॉक स्टार से नाम जोड़ने से थे नाराज

इस टिक टॉक स्टार से नाम जोड़ने से थे नाराज

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, टीवी एंकर को थप्पड़ मारने के कदम का बचाव करते हुए फवाद चौधरी ने कहा कि वो कुछ भी करने से पहले खुद एक इंसान हैं। चौधरी ने कहा, 'मंत्रालय आते हैं और चले जाते हैं। मैं व्यक्तिगत हमलों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम सभी इंसान हैं और जब कोई इस तरह के झूठे आरोप लगाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे।'

फवाद चौधरी बोले- मैं व्यक्तिगत हमलों को बर्दाश्त नहीं करूंगा

फवाद चौधरी बोले- मैं व्यक्तिगत हमलों को बर्दाश्त नहीं करूंगा

इससे पहले, इमरान खान सरकार के मंत्री ने टीवी एंकर मुबाशिर लुकमान को थप्पड़ मारने की घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरों के बाद एक ट्वीट किया था, इसमें उन्होंने टीवी एंकर को 'sham journalist' कहा था। यही नहीं फवाद चौधरी ने इसी कैप्शन के साथ पूरे विवाद पर एक न्यूज आर्टिकल को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मुबाशिर लुकमान जैसे लोगों का पत्रकारिता से कोई लेना-देना नहीं है... और उन्हें बेनकाब करना हर किसी का कर्तव्य है।' ये कोई पहली बार नहीं है जब फवाद चौधरी ने टीवी एंकर को थप्पड़ मारा हो। इससे पहले पिछले साल जून में उन्होंने एक टीवी होस्ट को भी शादी समारोह में थप्पड़ मारा था।

पाकिस्तान की टिक टॉक गर्ल के खुलासों से हिली इमरान खान सरकार

पाकिस्तान की टिक टॉक गर्ल के खुलासों से हिली इमरान खान सरकार

बता दें कि ये पूरा घटनाक्रम पाकिस्तान की टिक टॉक गर्ल हरीम शाह के पिछले दिनों किए गए खुलासों के बाद सामने आया है। टिक टॉक गर्ल हरीम शाह ने इमरान खान सरकार के मंत्रियों को लेकर कई बड़े दावे किए थे। हरीम शाह ने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर उन्हें अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया। यही नहीं 28 दिसंबर को हरीम शाह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे पास बहुत से लोगों के बारे में प्रूफ हैं, उनको हम एक्सपोज करेंगे लेकिन हमने उन्हें अभी तक एक्सपोज किया नहीं है। अगर हम करना चाहते तो अब तक वीडियो अपलोड कर चुके होते। यही नहीं हरीम ने आगे कहा था कि शेख रशीद ही नहीं हमारे पास कई मंत्रियों के सबूत हैं, लेकिन हमने कोई वीडियो शेयर नहीं किया है। टिक टॉक गर्ल ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी थी, बाद में अपना वो ट्टीट डिलीट कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+