वीडियो गेम को असली घटना समझ बैठे पाकिस्तानी मंत्री, ट्विटर पर सिखाया सबक
इस्लामाबाद। वीडियो गेम के सीन को असली हादसा समझकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले पाकिस्तान के एक मंत्री और पाकिस्तान आवामी तहरीक के सेक्रेटरी जनरल खुर्रम नवाज बुरी तरह ट्रोल हो गए। जिस वीडियो को वो असली समझकर ट्विटर पर शेयर किया था दरअसल वो किसी गेम का था। लेकिन मंत्री साहब को पता नहीं चला और उन्होंने उसे असली समझकर शेयर कर दिया।

दरअसल पूर्व ओमानी क्रिकेटर खुर्रम नवाज ने एक एयरप्लेन हादसे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि बाल-बाल बचे! यह घटना बड़ी त्रासदी में तब्दील हो सकता था। पायलट की सूझ-बूझ से यह हादसा टल गया। लेकिन खुर्रम को क्या पता कि ये जीटीए गेम का वीडियो था। इस वीडियो में एक प्लेन जो कि रनवे पर लैंड कर रहा था लेकिन उसी दौरान सामने से टैंकर आकर रनवे पर रूक जाता है। इस बीच पायलट ने समझारी दिखाते हुए विमान को फिर से टेक ऑफ कर देता है।

लेकिन जैसे ही उन्होंने वीडियो ट्विटर पर शेयर किया ट्विटरबाज उनपर टूट पड़े और उनको बताने लगे कि ये गेम का सीन है न की कोई रियल घटना है। ट्विटरबाजों ने खुर्रम को बताया कि ये जीटीए गेम का वीडियो है। बाद में गलती का एहसास होते ही खुर्रम ने वीडियो को डिलीट कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक एंकर जिसने एप्पल कंपनी को सेब समझ लिया था। इसके बाद एंकर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
हालांकि ये फर्जी वीडियो शेयर करने में केवल पाकिस्तान के मंत्री ही नहीं कुछ और लोग भी थे जिन्होंने इसे सच्चाई से जोड़कर देखा। ट्विटर पर पाकिस्तान जिंदाबाद और सिक्योर पाकिस्तान नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा था कि दुनिया के किसी भी हवाई अड्डों पर काम करने वाले विभागों के बीच गलत समन्वय एक बड़ी आपदा का कारण बन सकता है। जिसका यह वीडियो एक उदाहरण हैं।
यह भी पढ़ें-Video: जब पाकिस्तानी न्यूज एंकर ने iPhone की कंपनी Apple को समझ लिया सेब












Click it and Unblock the Notifications