पाकिस्तान के मंत्री ने हिंदुओ को गाय का मूत्र पीने वाला बताया, पार्टी ने की आलोचना
नई दिल्ली: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सूचना एवं संस्कृति मंत्री फैयाज-उल-हसन चौहान हिंदु समुदाय पर एक टिप्पणी करने पर बुरी तरह फंस गए हैं। उनकी इस टिप्पणी पर वो पाकिस्तान तहरीके-ए-इंसाफ जो पाकिस्तान में सत्ताधारी पार्टी है, उसके सीनियर नेताओं के निशाने पर आ गए हैं और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान की स्थानीय टीवी न्यूज चैनल सामना टीवी की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, फैयाज-उल-हसन चौहान ने पिछले महीने प्रेस वार्ता में हिंदू समुदाय को 'गाय का मूत्र पीने वाला'बताया था। उन्होंने कहा था कि हम मुस्लिम हैं और हमारे पास झंडा है, ये झंडा है मौला अली की बहादुरी का, झंडा है हजरत उमर के शौर्य का। तुम्हारे (हिंदुओं) के पास यह झंडा नहीं है, यह तुम्हारे हाथ में नहीं है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में चौहान ने आगे कहा कि तुम इस भ्रम में ना रहो कि तुम हमसे सात गुना ज्यादा बेहतर हो। जो हमारे पास है, वह तुम्हारे पास नहीं है। मूर्ति को पूजने वाले। एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि फैयाज-उल-हसन चौहान ने अपनी इस टिप्पणी के बाद इस्तीफा दे दिया है। डॉन के हवाले से एएनआई ने ये खबर दी है।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के 40 जवान
गौरतलब है कि चौहान कि ये टिप्पणी जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों( हिंदुओं) पर उनकी इस टिप्पणी की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी और के धर्म पर हमला करने का अधिकार नहीं है। हमारे हिंदू नागरिकों ने अपने देश के लिए बलिदान दिया है। हमारे प्रधान मंत्री का संदेश हमेशा सहिष्णुता और सम्मान का होता है और हम किसी भी प्रकार की कट्टरता या धार्मिक घृणा के प्रसार का समर्थन नहीं कर सकते।
पाकिस्तान में 1.6 फीसदी जनसंख्या हिंदू
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक नईमुल हक ने ट्विट कर कहा कि फैयाज चौहान ने हिंदू समुदाय के लिए अपमानजनक बयान दिया है। पीटीआई सरकार किसी व्यक्ति या सरकार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से ऐसे अनुचित बयान बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री से सलाह लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं वित्तमंत्री असद उमर ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू देश के ताने-बाने का उसी तरह से हिस्सा हैं, जैसे मैं हूं। याद रखिए पाकिस्तान का झंडा केवल हरा नहीं है। यह सफेद के बिना पूरा नहीं होता है, जो कि अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करता है। रिपोट्स के मुताबिक पाकिस्तान में 1.6 फीसदी जनसंख्या हिंदू है और हिंदू धर्म फॉलो करने वाले लोग वहां दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान में पीटीआई सरकार के सात हिंदू सदस्य नेशनल एसेंबली में और चार अल्पसंख्यक सदस्य पंजाब विधानसभा में हैं।
ये भी पढ़ें- जैश के मदरसे पर एयर स्ट्राइक के बाद छात्रों को कहां ले गई थी पाक फौज, हुआ खुलासा












Click it and Unblock the Notifications