पाकिस्तान में मीडिया की आजादी पूरी तरह से खत्म! निगरानी संस्था ने कहा- सिर्फ इमरान-इमरान बोलो और लिखो

पाकिस्तान में निगरानी संस्था ने एडवाइजरी जारी तक मीडिया की आजादी खत्म कर दिया है! मीडिया से पेट्रोल की कीमतों के लिए इमरान खान की तारीफ करने को कहा गया है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मीडिया की आजादी पर पहले से ही ग्रहण लग थे लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने खुद अपने ही हाथों से मीडिया की आजादी का गला घोंटने का बकायदा ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान में बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को कहा गया है कि वो पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए इमरान खान सरकार की तारीफ करें। इतना ही नहीं मीडिया के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मीडिया पाकिस्तान सरकार की छवि जनता के बीच अच्छी बनाने की कोशिश करें।

पाकिस्तान में खत्म मीडिया की आजादी!

पाकिस्तान में खत्म मीडिया की आजादी!

मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था की तरफ से ये एडवाइजरी जारी की गई है, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है। दरअसल, निगरानी एजेंसी की तरफ से मीडिया के लिए दो एडवाइजरी जारी किए गये हैं। पहली एडवाइजरी में लिखा है कि 'इमरान खान सरकार की पेट्रोल-डीजल की कम कीमत के लिए तारीफ करिए और जनता को आने वाले वक्त में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है इसके लिए तैयार करिए'। ये तो पहली एडवाइजरी थी, वहीं दूसरी एडवाइजरी में कहा गया है कि इमरान खान की तस्वीर जनता के बीच भ्रष्टाचार पर चोट करने वाले शख्स के तौर पर बनाईये। आप हैरान हो सकते हैं, कि भला किसी देश की सरकार, अगर वो खुद को लोकतांत्रिक होने की बात करती है, तो फिर वो अपने देश की मीडिया के लिए ऐसी एडवाइजरी कैसे जारी कर सकती है, लेकिन पाकिस्तान में लोकतंत्र की इमरान खान ने धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।

मीडिया के लिए पहली एडवाइजरी

मीडिया के लिए पहली एडवाइजरी

पाकिस्तानी मीडिया के लिए जारी एडवाइजरी में लिखा गया है कि 'सभी सैटेलाइट चैनल और एफएम चैनलों से आग्रह किया जाता है कि वो देश की जनता के सामने एक सही अंदाज में कैम्पेन लॉन्च करें जिसमें पेट्रोल-डीजल के बारे में सही बात की गई हो और जनता को इस बात के लिए तैयार करें कि आने वाले वक्त में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है और पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे अंतर्राष्ट्रीय वजहें हैं'। मीडिया के लिए ये पहली एडवाइजरी पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेटरी अथॉरिटी की तरफ से जारी किया गया है।

मीडिया के लिए दूसरी एडवाइजरी

मीडिया के लिए दूसरी एडवाइजरी

निगरानी संस्था द्वारा जारी दूसरी एडवाइजरी में सभी चैनलों और एफएम चैनलों के लिए बेहद सख्त निर्देश दिए गये हैं। और ये निर्देश प्रेस की स्वतंत्रता पूरी तरह से खत्म करने के लिए काफी हैं। दूसरी एडवाइजरी में पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो यानि एनएबी की तरफ से कहा गया है कि 'सभी सैटेलाइट न्यूज और एफएम चैनल्स निराधार और पक्षपाती खबरों को ना दिखाएं'। इसके साथ ही आगे कहा गया है कि सभी चैनलों को क्या दिखाना है और क्या नहीं दिखाना है उसके बारे में दिखाने से पहले हर बार एनएबी का प्वाइंट ऑफ व्यू को लेना होगा'। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने कहा है कि 'ये निगरानी चिंता के साथ किया गया है। ये देखा गया है कि कई टॉक-शो और न्यूज प्रोग्राम में पक्षपाती, जजमेंटल और एकपक्षीय खबरें दिखाई जाती हैं और उसके बारे में कोई ऑफिसियल विचार नहीं लिया जाता है'

मीडिया के लिए गाइडलाइंस

मीडिया के लिए गाइडलाइंस

एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तान में निगरानी संस्था ने एक तरह से पाकिस्तान की मीडिया की बची-खुची आजादी को भी खत्म कर दिया है। एडवाइजरी में पाकिस्तानी न्यूज चैनलों को याद दिलाते हुए कहा गया है कि 'किसी के बारे में विचार व्यक्त करने से बचा जाए, किसी के बारे में अपने विचार व्यक्त नहीं किए जाएं और इसके साथ ही सभी न्यूज शो, प्रोग्राम शो, फेयर, बैंलेंस्ड, ऑब्जेक्टिव और निष्पक्ष होना हो'। यानि देखा जाए तो पाकिस्तान में इन दोनों एडवाइजरी के साथ ही मीडिया की बची खुची स्वतंत्रता को भी खत्म कर दिया गया है। जाहिर है, बिना प्रधानमंत्री की इजाजत के ऐसा नहीं किया जा सकता है।

सरकार ने मीडिया का मुंह बंद किया!

सरकार ने मीडिया का मुंह बंद किया!

कोई भी लोकतांत्रिक सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए मीडिया के मुंह को बंद एडवाइजरी जारी कर कैसे कर सकती है, बड़ा सवाल यही है। एडवाइजरी में परोक्ष तौर पर सरकार के खिलाफ एक शब्द भी बोलने से मीडिया को रोक दिया गया है। पाकिस्तान में इमरान खान सरकार का जमकर विरोध हो रहा है और विपक्ष भी सरकार पर आक्रामक रहता है। ऐसे में इस एडवाइजरी का सिर्फ एक मकसद इमरान खान की आलोचना को रोकना है। भला ये कैसे संभव है कि हर एक न्यूज शो, डिबेट शो या फिर प्रोग्राम शो बनाने से पहले किसी संस्था से उसके कंटेट को लेकर इजाजत ली जाए और अगर इजाजत लेने की नौबत आ जाए तो इसका मतलब साफ है, उस देश की मीडिया की स्वतंत्रता को सरकार ने खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+