Pakistan: भुखमरी के बीच Maryam Nawaz ने खरीदा 1000 करोड़ का लग्जरी जेट, सोने से लेकर लाउंज तक 10 खासियत
Pakistan में जहां एक तरफ जनता दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रही है तो वहीं दूसरी ओर नेता अपने ऐशो-आराम और सुख-सुविधाओं पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और शहबाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज (Maryam Nawaz Sharif) पर एक बार फिर सरकारी पैसों से अपने शौक पूरे करने का आरोप लग रहे हैं, वजह है उनका नया Gulfstream G500 बिजनेस क्लास प्राइवेट जेट।
मामले को दबाने की कोशिश
पंजाब सरकार द्वारा एक हाई-प्रोफाइल गल्फस्ट्रीम बिजनेस जेट खरीदने की इस खबर ने पाकिस्तान में सियासी और आर्थिक बहस छेड़ दी है। मामला तब और गर्म हुआ जब एक आधिकारिक नौकरी विज्ञापन सामने आया, जिसमें खास तौर पर इसी विमान के लिए प्रशिक्षित पायलट की मांग की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने इस खरीद को लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, मतलब मामला खूब छुपाने की कोशिश की गई।

सोने-खाने के लिए एरिया, एंटरटेनमेंट लाउंज की व्यवस्था
गल्फस्ट्रीम की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ये एक 19 लोगों को ले जाने में सक्षम बिजनेस क्लास जेट है। जिसके अंदर आम सीटे नहीं बल्कि लग्जरी सोफे लगे हैं। साथ ही इसमें यात्रियों के खाने पीने के लिए अच्छी खासा डायनिंग स्पेस है। साथ ही, 8 लोगों के आराम करने या सोने तक की व्यवस्था है। इसमें इतना स्पेस है कि एंटरटेनमेंट के लिए लाउंज भी बनाया जा सकता है। ये विमान एक बार में तकरीबन 8300 किलोमीटर की यात्रा बिना रुके पूरी कर सकता है, जिसमें यात्रियों को थकान भी कम ही महसूस होगी। इसमें दो बड़े दीवान हैं और 100 प्रतिशत फ्रैश एयर सिस्टम भी है। भारत में इसी विमान का अपग्रेड वर्जन Gulfsteam G650 कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के पास भी है।
1. 19 सीटर जेट
2. डायनिंग एयरिया
3. 8 लोगों के सोने की जगह
4. पर्सनल लाउंज
5. गद्दीदार सोफा
6. डबल इंजन
7. 8300 किमी का वन-गो सफर
8. 2 बड़े दीवान
9. 0.925 मैक की रफ्तार
10. 100% फ्रैश एयर सिस्टम

कैसे हुआ खुलासा?
ओपन-सोर्स एविएशन ट्रैकिंग करने वाले लोगों ने X पर दावा किया कि पंजाब सरकार ने 2019 में बना Gulfstream GVII-G500 विमान खरीदा है। यह लॉन्ग-रेंज लग्जरी जेट आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों, अरबपतियों, बिजनेस क्लास लोगों और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के बड़े अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। बताया गया कि इस विमान का मैन्युफैक्चरर सीरियल नंबर 72022 है और यह पहले अमेरिका में N144S के नाम से रजिस्टर्ड था।
कितने का आता है Gulfstream G500?
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार इस विमान की कीमत $38 मिलियन से $42 मिलियन के बीच है। पाकिस्तानी रुपये में यह करीब 1064 करोड़ से 1176 करोड़ भारतीय रुपये के आसपास बैठती है। कीमत विमान के कॉन्फ़िगरेशन और मेंटेनेंस की स्थिति पर निर्भर करती है। इसके लिए नवंबर 2025 में S&GAD ने BS-19 लेवल के पायलट की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला। इसमें साफ लिखा गया था कि Hawker 400XP या Gulfstream G-500 पर टाइप-रेटेड पायलट को प्राथमिकता दी जाएगी।
आसान भषा में कहें तो इतनी स्पेसिफिक डिमांड तब तक नहीं की जाती, जब तक विमान पहले से ऑपरेशन में न हो या जल्द शामिल न किया जाने वाला हो। एक कमर्शियल पायलट ने कहा, 'आप G500-रेटेड पायलट तब तक नहीं ढूंढते, जब तक विमान उड़ नहीं रहा हो - या उड़ान भरने वाला न हो।'
45% गरीबी रेखा में, मरियम की मौज
पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने X पर पोस्ट करते हुए इस खरीद को हालिया ईंधन कीमत बढ़ोतरी से जोड़ा। उन्होंने लिखा कि जब आम लोगों से बलिदान मांगा जा रहा है, तब VIP लक्जरी जेट में उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं। सिंध के पूर्व राज्यपाल मुहम्मद जुबैर ने भी इसे '1000 करोड़ से अधिक का खूबसूरत विमान' बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब 45% लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर है, तो क्या यह लग्जरी सही है?
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications