पाकिस्तान: NAB ने नवाज शरीफ की बेटी मरियम को गिरफ्तार किया

Recommended Video

    Nawaz Shariff daughter Maryam Nawaz को किया गया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने मरियम नवाज शरीफ को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रवक्ता की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

    Pakistan: Maryam Nawaz daughter of Nawaz Sharif has been arrested by NAB

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने बताया कि मरियम शरीफ को लाहौर से गिरफ्तार किया गया और नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मरियम को चौधरी सुगर मिल मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    मरियम पर भ्रष्टाचार के आरोप

    इसके पहले, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष व पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के अधिकारियों ने कथित धनशोधन और आय के से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ की थी। 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने चौधरी शुगर मिल में उनके संदिग्ध लेन-देन पर पूछताछ की गई थी।

    सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि मरियम शरीफ की सीएसएम में हिस्सेदारी के अलावा ब्रिटेन के नागरिक शेख जकाउद्दीन, सऊदी अरब के नागरिक हनी अहमद जमजून, नसीर अब्दुल लूताह और यूएई के नागरिक सईद सैद बिन जबार अल सुवेदी से अपने वित्तीय संबंध की जानकारी देने को कहा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+