पाकिस्तान में मॉल बनाने के लिए मंदिर पर चला बुलडोजर, स्वीडन पर बिलबिलाने वाले शहबाज का यही सेक्युलरिज्म?

Pakistan Hindu Temple Demolished: दुनियाभर में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर बिलबिलाने वाले शहबाज शरीफ को पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ कैसा अत्याचार हो रहा है, वो नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन उतनी ही आम बात हो गई है, जैसा गर्मी के बाद बारिश का मौसम और बारिश के बाद सर्दी का मौसम आता है।

स्वीडन में कुरान जलाने पर पूरे पाकिस्तान को अपने सिर पर उठाने वाले शहबाज शरीफ, अपने देश में मंदिरों को तोड़े जाने पर मौन हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची में एक हिन्दू मंदिर को ध्वस्त कर वहां शॉपिंग माल बनाने का प्लान बनाया गया है, लेकिन मजाल है, कि शहबाज शरीफ के मुंह से सेक्युलिरिज्म का एक शब्द भी निकले।

Pakistan Hindu Temple Demolished

मंदिर तोड़कर बनेगा शॉपंग मॉल

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज से पता चलता है, कि कराची में हिन्दुओं के एक मंदिर को तोड़ दिया गया है और अब वहां पर शॉपिंग मॉल का निर्माण होगा। जिसके खिलाफ हिन्दू समुदाय खड़ा हो गया है।

News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के सोल्जर बाजार में स्थित हिंदू मंदिर, मारी माता को को शुक्रवार देर रात तोड़ दिया गया है और वहां पर शॉपिंग प्लाजा के लिए रास्ते का निर्माण किया जाएगा। हालांकि, ये शॉपिंग प्लाजा किस बिल्डर का है, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिन्दुओं का मंदिर और मंदिर परिसर का जमीन एक शॉपिंग प्लाजा प्रमोटर को 7 करोड़ रुपये में बेची गई, लेकिन आधी रात को पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर से जुड़े ट्रस्टी और एनजीओ भी विध्वंस पर आपत्ति जताने के लिए आगे नहीं आए हैं।

आपको बता दें, कि पिछले साल जून में मरी माता मंदिर में हिंदी देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी गईं थीं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया, कि इस घटना से कराची में रहने वाले हिंदू समुदाय के सदस्यों में दहशत और भय फैल गया था। कोरंगी इलाके के एक हिंदू संजीव ने अखबार को बताया, कि मोटरसाइकिल पर छह से आठ लोग वहां आए और मंदिर पर हमला किया था।

पाकिस्तान की कट्टरपंथी जमातें अक्सर मंदिरों और हिन्दुओं को निशाना बनते रहे हैं, उनकी जान लेते रहते हैं या फिर ईशनिंदा के आरोप में उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। मुसलमानों के देश पाकिस्तान में हिन्दुओं का रहना अत्यंत मुश्किल है, लेकिन दुनिया भर के मानवाधिकार की बात करने वाले ठेकेदार आंख मूंदे रहते हैं।

पाकिस्तान के कोटरी, भोंग शहर और सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे में सिंधु नदी के तट पर स्थित दर्जनों मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है, लेकिन किसी भी मानवाधिकार संगठन के मुंह से इन मंदिरों की बात आप नहीं सुन पाएंगे, क्योंकि इनका सेक्युलरिज्म सिर्फ एक समुदाय को लेकर ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+