Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी में लड़की ने खुलेआम किया लड़के को प्रपोज, बवाल के बाद दोनों बर्खास्त

पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की विश्वविद्यालय कैंपस में एक लड़के को प्रपोज करती दिख रही है।

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की विश्वविद्यालय कैंपस में एक लड़के को प्रपोज करती दिख रही है। लड़की घुटनों के बल बैठकर लड़के को प्रपोज कर रही है और उस पल को दूसरे छात्र अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। और वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है।

Recommended Video

    पाकिस्‍तान में लाहौर यूनिवर्सिटी में लड़की ने बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, मचा बवाल | वनइंडिया हिंदी
    खुलेआम प्यार का इजहार

    खुलेआम प्यार का इजहार

    पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी का ये मामला है और इसी कैंपस से ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की घुटनों के बल बैठकर एक लड़के को प्रपोज करती है। जिसके बाद लड़की खड़ी होती है और लड़का लड़के को गले लगता है। पास मौजूद दर्जनों छात्र शोर मचा रहे होते हैं। कुछ छात्र तालियां भी बजा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की जब घुटनों से खड़े होती है, तो लड़का उसे गले लगा लेता है। इस पूरे पल का वीडियो अब पूरे पाकिस्तान में वायरल हो रहा है। जिसके बाद बवाल मच गया है। लाहौर यूनिवर्सिटी ने पहले जांच के आदेश दिए थे और फिर जांच के बाद दोनों छात्र-छात्राओं को बर्खास्त कर दिया गया है।

    दोनों छात्र-छात्र बर्खास्त

    दोनों छात्र-छात्र बर्खास्त

    लाहौर यूनिवर्सिटी ने छात्र और छात्रा दोनों पर एक्शन लेते हुए दोनों को विश्वविद्यालय से बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग अलग अलग अंदाज में लाहौर यूनिवर्सिटी के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को लाहौर विश्वविद्यालय की तरफ से बकायदा एक लेटर जारी कर दोनों को बर्खास्त करने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दोनों छात्रों ने विश्वविद्यालय के नियमों और मर्यादा का उल्लंघन किया है। लिहाजा दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों छात्रों को बुलाया था लेकिन दोनों उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद प्रशासन ने दोनों छात्रों का बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

    बर्खास्त करने के फैसले पर बवाल

    बर्खास्त करने के फैसले पर बवाल

    ट्वीटर पर अलग अलग तरीकों से लाहौर यूनिवर्सिटी के इस फैसले का विरोध हो रहा है। कुछ पाकिस्तानी युवाओं ने लाहौर यूनिवर्सिटी की तूलना मोहब्बतें फिल्म के गुरुकुल से करनी शुरू कर दी हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन प्रेम करने के लिए शाहरूख खान को गुरुकुल से बर्खास्त कर देते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+