पाकिस्तान को नवाज दो.. नवाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार, जारी किया चुनावी घोषणापत्र
Nawaz Sharif News: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें 'पाकिस्तान को नवाज दो' नारे को लॉन्च किया गया है।
घोषणापत्र के लॉन्च के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएमएल-एन सुप्रीमो ने कहा, कि उनकी पार्टी घोषणापत्र के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगी और उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला, कि देश की सबसे बड़ी समस्या इसकी अर्थव्यवस्था की स्थिति है।

नवाज शरीफ ने जारी किया घोषणापत्र
वहीं, साल साल 2018 के चुनावों के बाद सरकार बनाने वाले इमरान खान की आलोचना करते हुए, नवाज शरीफ ने कहा, कि "आपने महंगाई लाकर गरीबों की कमर तोड़ दी। आपने बिजली काट दी, जबकि मेरे समय में कभी बिजली नहीं काटी गयी।"
आपको बता दें, कि इमरान खान को इस बार चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। उन्होंने दो जगहों से नाकांकन दाखिल किया था, लेकिन दोनों ही जगहों से उनके नामांकन को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया।
नवाज शरीफ ने चुनावी घोषणापत्र लॉन्च करते हुए कहा, कि "कार्रवाई तो दूर की बात है, कुछ पार्टियों के पास घोषणा पत्र तक नहीं है।" हालांकि, नवाज ने कहा कि वह देश को सभी समस्याओं से बाहर निकालना चाहते हैं।
पीएमएल-एन सुप्रीमो ने कहा, कि अतीत में उनकी सरकार के दौरान एक ट्रैक्टर की कीमत 900,000 रुपये थी, जबकि एक कार जिसकी कीमत उनके समय में 20 लाख रुपये थी, आज उसकी कीमत एक करोड़ रुपये है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने खैबर पख्तूनख्वा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि उन्हें अब अपनी जिम्मेदारी साबित करनी होगी। उन्होंने पीटीआई का उपहास करते हुए कहा, ''केपी के लोगों को समझना चाहिए, कि उन्होंने किस तरह के आदमी को मौका दिया।''
उन्होंने दोहराया कि इस बार उनका ध्यान विकास की राजनीति पर है, न कि बदले की, क्योंकि उन्होंने हमेशा "सिद्धांतों पर राजनीति की है"।
हालांकि, इमरान खान ने इस दौरान ये भी कहा, कि "अगर हमें बिना किसी हस्तक्षेप के काम करने की अनुमति दी गई होती, तो देश का आकार अलग होता।" घोषणापत्र के लॉन्च की शुरुआत करते हुए, पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने कहा, कि घोषणापत्र में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो पीएमएल-एन सत्ता में आने पर नहीं कर पाएगी।
सिद्दीकी ने कहा कि, "नवाज शरीफ ने घोषणापत्र में झूठे सपने दिखाने से हमें मना किया था।" उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान उन्हें नेतृत्व द्वारा पूरी तरह निर्देशित किया गया था।
उन्होंने कहा, कि घोषणापत्र की घोषणा में देरी इसलिए हुई क्योंकि पार्टी तैयारी के दौरान सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रही थी।
वहीं, पार्टी के अध्यक्ष शहबाज शरीफ, जो वरिष्ठ नेतृत्व के साथ लॉन्च के समय उपस्थित थे, उन्होंने कहा, कि घोषणापत्र के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष निकाय की स्थापना की जाएगी।
नवाज शरीफ के घोषणापत्र में "पाकिस्तान में पहला खेल विश्वविद्यालय" बनाने और "युवा कौशल विकास के साथ 250 स्टेडियम और अकादमियां" स्थापित करने की बात कही गई है।
नवाज शरीफ के घोषणा पत्र की बड़ी बातें
-छोटे किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा
-फसल क्षति पर काबू पाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग
-सभी सरकारी कार्यालयों को पर्यावरण अनुकूल बनाया जायेगा
-संसद की सर्वोच्चता सुनिश्चित की जायेगी
-अनुच्छेद 62 और 63 को उनके मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा
-वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए पंचायत प्रणाली की शुरूआत
-NAB को ख़त्म कर दिया जाएगा
-वित्त वर्ष 2025 तक महंगाई 10 फीसदी कम हो जाएगी












Click it and Unblock the Notifications