Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, काबल पुलिस स्टेशन के पास 14 की मौत

Khyber Pakhtunkhwa Suicide Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक आत्मघाती धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। काबल पुलिस स्टेशन के बाहर हुए इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

धमाका उस समय हुआ, जब पास के काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली चल रही थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक संदिग्ध युवक पुलिस स्टेशन के गेट तक पहुंचा और तलाशी से पहले खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Khyber Pakhtunkhwa Suicide Blast

Swat Blast 2026: पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को उड़ाया, शांति रैली में मची भगदड़

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के समय काबल चौक पर आतंकवाद विरोधी शांति रैली का आयोजन किया जा रहा था। रैली में अंतिम वक्ता का भाषण चल रहा था, तभी एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट तक पहुंच गया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। तेज धमाके के बाद रैली में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को सैदू शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं: 'अफगानों और भारतीयों का DNA एक जैसा', पाकिस्तान सैन्य अधिकारी के अजीबोगरीब बयान

अभी किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर अकेला था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा। घटना के बाद पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, बोले- आतंकियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IGP) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शांति के दुश्मनों को उनके नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी इस हमले को कायराना करार देते हुए कहा कि आतंकवादी ऐसी घटनाओं से देश का मनोबल नहीं तोड़ सकते।

ये भी पढे़ं: Cockroach Party Pakistan: अब पाकिस्कान में बनी 'कॉकरोच पार्टी', खौफ में शहबाज सरकार

पाकिस्तान में बढ़ रहा आतंक का खतरा, रिपोर्टों ने बढ़ाई चिंता

हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिला है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में आतंकवाद से जुड़ी 154 मौतें दर्ज की गईं, जो जून के मुकाबले दोगुने से भी अधिक हैं। वहीं, ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बताया गया है। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और इस्लामिक स्टेट-खुरासान (IS-K) की बढ़ती गतिविधियों को सबसे बड़ी चुनौती माना गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+