'अफगानों और भारतीयों का DNA एक जैसा', पाकिस्तान सैन्य अधिकारी के अजीबोगरीब बयान
Pakistan Army on India: जब-जब पाकिस्तान की सेना अपनी नाकामियों और घरेलू संकटों में घिरती है, तब-तब वह भारत, हिंदुओं और 'काफिर' जैसे धार्मिक मुद्दों को हवा देकर माहौल भड़काने की कोशिश करती है। इस बार पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग DG ISPR के प्रमुख अहमद शरीफ चौधरी के बयान ने न सिर्फ कूटनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा और धार्मिक सहिष्णुता पर भी नई बहस छेड़ दी है।
बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और भारत को लेकर दिए गए उनके बयान यह संकेत देते हैं कि इस्लामाबाद एक बार फिर अपने अंदरूनी संकटों से ध्यान भटकाने की रणनीति पर चलता दिख रहा है।

अहमद शरीफ चौधरी ने क्यों छेड़ा 'काफिर' और 'DNA' का राग?
DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी का वायरल वीडियो पाकिस्तान की सेना के आधिकारिक मंच से धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है। उन्होंने मुसलमानों और 'काफिरों' को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए अफगानों और भारतीयों के DNA तक का जिक्र किया। सेना के प्रवक्ता की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि पाकिस्तान की बदलती रणनीति और बढ़ती बेचैनी का संकेत माना जा रहा है।
ये भी पढे़ं: Cockroach Party Pakistan: अब पाकिस्कान में बनी 'कॉकरोच पार्टी', खौफ में शहबाज सरकार
अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किल?
पाकिस्तान में पहले से ही हिंदू, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षा और धार्मिक भेदभाव जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। ऐसे में सेना के शीर्ष प्रवक्ता की ओर से 'काफिर' जैसे शब्दों का सार्वजनिक इस्तेमाल कट्टरपंथी तत्वों को और बढ़ावा दे सकता है। आलोचकों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी सामाजिक तनाव बढ़ाने के साथ अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और डर का माहौल भी पैदा कर सकती है।
बलूचिस्तान पर फिर 'बाहरी साजिश' का पुराना आरोप
DG ISPR ने बलूचिस्तान में जारी हिंसा के लिए एक बार फिर 'बाहरी ताकतों' को जिम्मेदार ठहराया। उनका दावा है कि विदेशी शक्तियां प्राकृतिक संसाधनों और रणनीतिक महत्व के कारण बलूचिस्तान को अस्थिर करना चाहती हैं। हालांकि, दूसरी ओर लंबे समय से बलोच समूह और मानवाधिकार संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि क्षेत्र में असंतोष की जड़ जबरन गुमशुदगी, सैन्य कार्रवाई और राजनीतिक उपेक्षा जैसे स्थानीय मुद्दे हैं।
ये भी पढे़ं: Lyari Shootout: कराची में 'गैंग वॉर' शुरू? Uzair Baloch के भाई Zubair पर गोलीबारी, सिर-पेट पूरा बदन छलनी!
अफगानिस्तान और तालिबान पर भी साधा निशाना
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने अफगान तालिबान पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी राजनीति, अर्थव्यवस्था और कूटनीति आतंकवाद पर आधारित है। साथ ही भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए दोनों देशों के बीच 'DNA' और आतंकवाद को जोड़ने की कोशिश की। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध पहले से तनावपूर्ण बने हुए हैं।
'फितना-अल-हिंदुस्तान' से क्या संदेश देना चाहता है पाकिस्तान?
पाकिस्तान ने बलोच विद्रोही संगठनों को 'फितना-अल-हिंदुस्तान' और TTP को 'फितना-अल-खवारिज' जैसे नए नाम देकर अपने सुरक्षा नैरेटिव को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है। विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के शब्दों के जरिए पाकिस्तान हर चुनौती के पीछे भारत या बाहरी ताकतों का हाथ दिखाने की रणनीति अपनाता है। लेकिन इससे उसके भीतर मौजूद राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक संकटों के मूल कारण खत्म नहीं होते।


Click it and Unblock the Notifications
