Cockroach Party Pakistan: अब पाकिस्कान में बनी 'कॉकरोच पार्टी', खौफ में शहबाज सरकार

Cockroach Party Pakistan: पाकिस्तान में युवाओं के बीच एक नई डिजिटल मुहिम 'कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान' तेजी से चर्चा में है। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर इस अभियान से बड़ी संख्या में जेन जी जुड़ रही है और सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा आर्थिक बदहाली जैसे मुद्दों पर खुलकर सवाल उठा रही है।

इस अभियान की बढ़ती लोकप्रियता अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक बयान भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने युवाओं की ताकत और व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। ऐसे में यह मुहिम पाकिस्तान की राजनीति में नई बहस का विषय बन गई है।

Cockroach Party Pakistan

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान से क्यों जुड़ रहे युवा?

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान खुद को पारंपरिक राजनीति के विकल्प के रूप में पेश कर रही है। इसके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, "यह मुल्क पाकिस्तानियों का है, किसी भ्रष्टाचारी माफिया का नहीं।" यही संदेश बड़ी संख्या में युवाओं को आकर्षित कर रहा है। जेन जी इस मंच के जरिए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। सोशल मीडिया पर इस अभियान को लगातार समर्थन मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: 'झुकती है दुनिया,झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमे दीपके, क्या खत्म होगा CJP आंदोलन?

मोहसिन नकवी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट के दौरान उन्होंने कहा कि किसी नौजवान को आप कुछ भी कह लें, लेकिन अगर यही 'कॉकरोच' एकजुट हो गए तो पूरी व्यवस्था को बदल सकते हैं। उनके इस बयान को युवाओं की बढ़ती नाराजगी और मौजूदा राजनीतिक हालात के संदर्भ में देखा जा रहा है।

आर्थिक संकट पर सरकार ने भी जताई चिंता

मोहसिन नकवी ने माना कि पाकिस्तान की मौजूदा व्यवस्था कई स्तरों पर कमजोर पड़ चुकी है और केवल पुराने तरीकों से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को बड़े आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों की जरूरत है। उनके मुताबिक न्याय व्यवस्था में समान अवसर, मेहनत का सम्मान और स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार दिए बिना पाकिस्तान विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता।

ये भी पढे़ं: सोनम वांगचुक और CJP के अलग हुए रास्ते,पड़ गई दरार? जिस मांग पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी,उसका जिक्र तक नहीं हुआ

महंगाई-कर्ज के बीच बढ़ा युवाओं का गुस्सा

पाकिस्तान इस समय भारी विदेशी कर्ज, रिकॉर्ड महंगाई और आर्थिक सुस्ती जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। बढ़ती बेरोजगारी और घटते अवसरों ने युवाओं में असंतोष को और गहरा किया है। ऐसे माहौल में कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान जैसे अभियान तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। राजनीतिक दलों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के गुस्से को समझने और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+