Pakistan is Sinking: इमरान खान बोले- पाकिस्तान डूब रहा, देश में महंगाई 50 साल के चरम पर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि हमे डर कि यह देश डूब रहा है। महंगाई देश में अपने 50 साल के रिकॉर्ड स्तर पर है।

Pakistan is Sinking: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए चेताया है कि पाकिस्तान डूबने वाला है। इमरान खान ने अपने संदेश में कहा कि पीटीआई की पंजाब और खैबर पख्तूनवा प्रांत की सरकार को हम भंग करने जा रहे हैं, 23 दिसंबर को हम नए चुनाव का रास्ता साफ करेंगे और दोनों ही जगह पर अपनी सरकार को भंग करेंगे। इमरान खान ने कहा कि जबतक निष्पक्ष चुनाव नहीं होते, हम सभी को इस बात का डर है कि देश डूब रहा है। इमरान खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही और खैबर पख्तूनवा के सीएम महमूब खान के साथ संबोधन में यह ऐलान किया है कि दोनों ही प्रांतों में अपनी सरकार को भंग करने जा रहा हैं।
इमरान ने कहा कि अगर हमे अपनी सरकार को कुर्बान करनी पड़े तो हम करेंगे। इस मुल्क में जबतक साफ चुनाव नहीं होते, हम सबको खौफ है मुल्क डूब रहा है। मैंने 20 साल बाहर पैसे कमाए, मैंने सबकुछ बेचकर यहां आया। अब मेरा जीना-मरना पाकिस्तान में है। मैं चाहता तो मैं ब्रिटेन का नागरिक बन सकता था, लेकिन मैंने कभी भी पाकिस्तान के अलावा दूसरे देश को अपना घर नहीं माना। मुझे पहली बार खौफ आ रहा है कि ये जो चोरों का टोला ऊपर बैठाया गया है, वह मुल्क को तबाही की तरफ लेकर जा रहा है।
पाकिस्तान में 50 साल के बाद सबसे ज्यादा महंगाई है, आज हमारी इंडस्ट्री बंद हो रही हैं, वो इंडस्ट्री जो हमारे दौर में बड़ी मुश्किलों से आगे बढ़ी थी। हमारे आखिरी महीने में 26 फीसदी इंडस्ट्रियल ग्रोथ थी। हमारे टैक्स बढ़ रहे थे, हमारी संपत्ति में इजाफा हो रहा था। हमारा निर्यात बढ़ रहा था। आज जिस पाकिस्तान को हम आगे लेकर जा रहे थे, वह रुक गया है, आज देश में मायूसी का आलम है। पिछले 7 महीनों में 7.5 लाख पाकिस्तान देश छोड़कर चले गए। इसमे डॉक्टर, इंजीनियर, स्किल वर्कर, पेशेवर लोग थे। आज आलम यह है कि देश में डाकू राज है। 30 साल से जो लोग देश को लूट रहे थे, वह सत्ता में बैठ गए हैं।
इमरान खान ने कहा कि हम चाहते हैं कि फिर से निष्पक्ष चुनाव हों, इसी के लिए हमने आजादी मार्च निकाला था। ऐसा नहीं हो सकता है कि मुल्क डूबता जाए, आप भ्रष्टाचार करते रहें। इमरान खान ने कहा कि देश की संसद में हमारे 23 सांसद हैं, हम सदन में जाकर सभी एक साथ इस्तीफा देंगे और स्पीकर से कहेंगे कि हमारे इस्तीफे को स्वीकार किया जाए। हमने फैसला कर लिया है कि हमे खड़े होना है इन चोरों का सामना करना है। कानून के दायरे में रहते हुए हमे यह करना है। मैं चाहता हूं कि हम चुनाव के जरिए इन्हें हराएं। हम सभी को इस जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना है। हमे मायूस होने की जरूरत नहीं है, हम इस मुल्क को उठा सकते हैं, वो सरकार देश को उठा सकती है, जिसके पास जनाधार हो। अल्लाह के बाद इस मुल्क की वारिस आवाम है। मैं आप लोगों में से हूं।
-
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस












Click it and Unblock the Notifications