'भारत से ज्यादा सुरक्षित देश पाकिस्तान', गैलप ने जारी किया विश्व के सबसे ज्यादा सुरक्षित देशों को लेकर सर्वे

गैलप सर्वे में लगातार तीसरे साल अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे असुरक्षित स्थान बताया गया है। तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद अफगानिस्तान में रहे वाले लोगों को सबसे ज्यादा असुरक्षित बताया गया है।

Gallup's worlds Safest Country Survey: विश्व के सबसे सुरक्षित देशों को लेकर एक सर्वे जारी किया गया है, जिसमें पाकिस्तान को भारत से ज्यादा सुरक्षित बताया गया है। लिहाजा सर्वे को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, कि क्या ऐसे सर्वे के जरिए भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश तो नहीं रची जा रही है? क्योंकि, जिस पाकिस्तान में आए दिन बम धमाके होते रहते हैं, जिस पाकिस्तान में आंतकियों के दर्जनों अड्डे हैं और जिस पाकिस्तान में आतंकी हमलों में हर दूसरे दिन 3 से चार फौजी मारे जाते हैं, उस पाकिस्तान को भारत से ज्यादा सुरक्षित देश बताया गया है।

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों पर सर्वे

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों पर सर्वे

गैलप के सर्वे में सिंगापुर को दुनिया में सबसे सुरक्षित स्थान माना गया है, वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित देशों में अफगानिस्तान को शामिल किया गया है। गैलप के सर्वे में दुनिया के 120 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें भारत को 60वें नंबर पर रखा गया है। वहीं, गैलप के सर्वे में पूर्वी एशिया को सबसे ज्यादा सुरक्षित बताया गया है। गैलप का दावा है, कि उसने ये सर्वे लॉ एंड ऑर्डर के आधार पर तैयार किया है और गैलप का दावा है, कि ग्लोबल एनालिस्ट ने इस सर्वे को तैयार करने में मदद की है। गैलप ने अपने सर्वे को 'लॉ एंड ऑर्डर इंडेक्स-2022' के नाम से प्रकाशित किया है। इस सर्वे को तैयार करने के लिए गैलप ने 120 देशों के सिर्फ एक लाख 27 हजार लोगों से बात की है और इस आधार पर गैलप ने पाकिस्तान को भारत से ज्यादा सुरक्षित करार दिया है। इस सर्वे को करने के लिए गैलप की तरफ से लोगों से कावून व्यवस्था को लेकर चार सवाल पूछे गये थे।

'सबसे सुरक्षित देशों' में किसका कितना नंबर?

'सबसे सुरक्षित देशों' में किसका कितना नंबर?

गैलप के दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों को लेकर किए गये सर्वे में भारत को 60वें नंबर पर रखा गया है, और ताज्जुब की बात ये है, कि भारत का स्थान यूनाइटेड किंगडम से बेहतर बताया गया है। वहीं, बांग्लादेश को भी भारत के बाद रैंक दिया गया है। वहीं, सर्वे रिपोर्ट में पाकिस्तान को 48वें नंबर पर रखा गया है। गैलप ने अपने सर्वे में भारत को 80 नंबर दिया था, जबकि पाकिस्तान को 82 नंबर दिए गये थे। सर्वे में एक से लेकर 100 तक के बीच का अंक रखा गया था और किसी देश को ज्यादा नंबर मिलने का अर्थ ये है, कि वो देश दनिया में उतना ही ज्यादा सुरक्षित है। सर्वे रिपोर्ट में श्रीलंका को भी भारत के साथ ही रखा गया है और इस सर्वे में श्रीलंका को भी भारत के बराबर 80 नंबर ही दिए गये हैं।

अफगानिस्तान का सबसे नीचला स्थान

अफगानिस्तान का सबसे नीचला स्थान

वहीं, इस सर्वे में लगातार तीसरे साल अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे असुरक्षित स्थान बताया गया है। तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद अफगानिस्तान में रहे वाले लोगों को सबसे ज्यादा असुरक्षित बताया गया है। वहीं, नंबर वन पर आने वाले सिंगापुर को इस सर्वे में 96 नंबर दिए गये हैं। वहीं, ताजिकिस्तान को दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे सुरक्षित देश बताया गया है, जिसे 95 नंबर दिए गये हैं, जबकि नॉर्वे 93 नंबर के साथ तीसरे, स्विट्जरलैंड 92 नंबर के साथ चौथे और इंडोनेशिया को 92 नंबर के साथ पांचवें नंबर पर रखा गया है। वहीं, सर्वे रिपोर्ट में दुनिया के पांच सबसे ज्यादा असुरक्षित देशों में अफगानिस्तान के अलावा सिएरा लियोन, डॉ. कॉन्गो, वेनेजुएला और गबोन को रखा गया है। इस सर्वे में कहा गया है, कि दक्षिणपूर्व एशिया में रहने वाले लोगों के विश्वास में जबरदस्त इजाफा हुआ है, क्योंकि सिंगापुर और इंडोनेशिया को सबसे ज्यादा अंक दिए गये हैं। वहीं, इस सर्वे में अमेरिका, कनाडा, वेस्टर्न यूरोप की भी रैंकिंग कम कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+