VIDEO: पाकिस्तान ने कॉरिडोर शिलान्यास पर खालिस्तानी चरमपंथी को भी बुलाया, जनरल बाजवा ने लगाया गले
Recommended Video

लाहौर। खालिस्तान के मामले में पाकिस्तान आज एक बार फिर बेनकाब हुआ है। लाहौर में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में प्रो-खालिस्तानी अलगाववादी नेता गोपाल चावला को पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा के गले मिलते हुए देखा गया है। यह वही अलगाववादी चावला है, जिसने कुछ दिनों पहले लाहौर में भारतीय डिप्लोमेट को गुरुद्वारे में जाने से रोका था।

करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास प्रोग्राम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी और नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे।
पाकिस्तान में चावला 'पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी' का जनरल सेक्रेटरी है, जिसने लाहौर के निकट फरुखाबाद में गुरुद्वारा में भारतीय डिप्लोमेट को जाने से रोका था। बता दें कि खालिस्तान समर्थक चावला पाकिस्तान में कई आतंकी गुटों से मिला हुआ है। इस मामले में पंजाब पुलिस भी कई बार कह चुकी है कि चावला पाकिस्तानी आतंकियों के लिंक में है।
दो दिन पहले चावला एक वीडियो में देखा गया था, जिसमें वह खालिस्तान बनाने का कारण बता रहा था। उसने कहा कि भारत को हिंदुस्तान (हिंदू समुदाय) में बदलने की कोशिश की जारी रही है। वीडियो में चावला लोगों को भड़का रहा है कि वे खालिस्तान के त्याग के लिए तैयार रहे।
बता दें कि इस साल अप्रैल में खालिस्तानी चरमपंथी चावला और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद दोनों साथ में लाहौर में बैठे नजर आये थे। पाकिस्तान की सह पर पल रहे खालिस्तान आतंकियों ने भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ रखी है। कई सालों से पाकिस्तान इन खालिस्तान समर्थकों का इस्तेमाल अपने फायदा के लिए करता आया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के आईएसआई के अपने देश में खालिस्तान की मांग करने वाले चरमपंथियों को पाल रही है।
ये भी पढ़ें: 20 साल बाद: नवाज शरीफ ने कही थी अटल के लिए जो बात, इमरान ने सिद्धू के लिए फिर कही वही बात












Click it and Unblock the Notifications