पाकिस्तान की इमरान सरकार ने पेश किया बजट, कोरोना संकट के बीच 12 फीसदी बढ़ाया रक्षा खर्च

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार ने साल 2020-21 के लिए बजट पेश किया है। शुक्रवार को पेश किया गया ये बजट कुल 7 हजार 140 अरब पाकिस्तानी रुपए है। इसमें खास बात ये है कि स्वास्थ्य के स्तर पर जब पाकिस्तान और पूरी दुनिया कोरोना के चलते संघर्ष कर रही है तो इमरान खान की सरकार ने रक्षा बजट में 12 फीसदी की बढोतरी की है। जिसको लेकर पाकिस्तान में दूसरे दलों के नेताओं और कई संगठनों ने सवाल उठाए हैं।

imran khan

पाकिस्ता ने अपना रक्षा बजट बढ़ाकर अब 1 हजार 300 अरब रुपए किया है। इस साल रक्षा बजट में ये बढोतरी 12 फीसदी की है। साल 2019-20 में पाक ने रक्षा बजट में 4.5 फीसदी इजाफा किया था। पाकिस्तान सरकार में उद्योग हमाद अजहर ने कहा है कि हमारी पहली कोशिश इकोनॉमी को ट्रैक पर लाने की है। आर्थिक रूप से देश को मजबूत बनाने और स्थिरता लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोनावायरस से निपटने के लिए 70 अरब और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के लिए 80 अरब का बजट रखा गया है।

विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने बजट पर कहा है कि ये निराश करने वाला है। सरकार के बजट से ऐसा लगता है कि उसको कोई फिक्र देश की नहीं है। पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ ने बजट को तबाही का दस्तावेज कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के नाम पर नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इमरान सरकार का दूसरा बजट है। इमरान खान अगस्त 2018 में सत्ता में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+