Pakistan: इन 6 वजहों से इमरान के साथ अनहोनी का शक! डॉक्टरों की मुलाकात भी कर दी बंद
Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान इस समय आदियाला जेल में बंद हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके बारे में जो सूचनाएं सामने आ रही हैं, उसने पूरे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी चिंता में डाल दिया है। कई ऐसी परिस्थितियां हैं जो संकेत देती हैं कि जेल में इमरान खान के साथ कुछ बड़ा और खतरनाक हो सकता है। विश्लेषण करने पर ऐसी 6 वजहें सामने आ रही हैं जो इन दावों को हवा दे रही हैं।
1. बहनों को मुलाकात से रोका गया
इमरान खान की दो बहनों ने सार्वजनिक रूप से बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से अपने भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। जेल प्रशासन लगातार बहाने बनाकर मुलाकात को टाल रहा है। जब परिवार को ही मुलाकात नहीं करने दी जाती, तो यह संकेत होता है कि या तो स्थिति सामान्य नहीं है या फिर कुछ छिपाया जा रहा है। यह पूरी स्थिति उनके समर्थकों और परिवार दोनों के लिए अत्यधिक चिंताजनक बन गई है।

2. डॉक्टरों की साप्ताहिक मुलाकात भी रोकी
जेल प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार इमरान खान के निजी डॉक्टरों को सप्ताह में एक बार उनसे मिलने की अनुमति है। लेकिन इस सप्ताह उन्हें मिलने नहीं दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि बिना किसी कारण बताए मेडिकल मुलाकात रोकी गई। यह सवाल उठाता है कि क्या इमरान खान की सेहत को लेकर कुछ गंभीर छिपाया जा रहा है या फिर उन्हें चिकित्सा सुविधा से जानबूझकर दूर रखा जा रहा है।
3. एक महीने पहले आखिरी बार मिले थे वकील
PTI के शीर्ष वकीलों ने दावा किया है कि पिछले पूरे एक महीने से उन्हें इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं मिली है। वकीलों का कहना है कि उनके कानूनी मामलों की सुनवाई लगातार जारी है, लेकिन उन्हें अपने ही क्लाइंट से बात करने नहीं दी जाती। यह न्यायिक प्रक्रिया पर सीधा प्रश्नचिह्न है और संकेत देता है कि सरकार और संस्थान किसी विशेष कारण से इमरान खान को पूरी तरह बाहरी दुनिया से काट देना चाहते हैं।
4. अब किसी को पता नहीं कहां हैं कप्तान?
सबसे गंभीर और चौंकाने वाली बात यह है कि इमरान खान को जेल परिसर में आखिरी बार कब सही सलामत देखा गया था इसको लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। लेकिन ये बात तय है कि पिछले 8 दिनों से उनके बारे में कुछ अता-पता नहीं है। कई दिनों से न कोई वीडियो सामने आया, न तस्वीर, न अदालत में पेशी, न मुलाकात। PTI का दावा है कि उन्हें यह भी नहीं बताया जा रहा कि इमरान जेल के किस हिस्से में हैं। ऐसे में यह डर फैल गया है कि या तो उन्हें कहीं और ले जाया गया है या फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे छिपाया जा रहा है।
5. मुनीर को क्यों करना पड़ी इमरजेंसी बैठक?
बीच में खबर आई कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने अचानक एक "इमरजेंसी बैठक" बुलाई है। यह बैठक किस बारे में थी, सरकार या सेना की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया। लेकिन राजनीतिक माहौल और इमरान खान की स्थिति को देखते हुए यह बैठक संदेह पैदा करती है कि कहीं मामला इमरान खान की सुरक्षा या उनके भविष्य से तो जुड़ा नहीं है। पाकिस्तान में आर्मी चीफ की हर असामान्य गतिविधि राजनीतिक संकेत मानी जाती है, और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।
6. शहबाज से लेकर बिलावल तक सब ने साधी चुप्पी
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस मामले पर पूरी चुप्पी साध रखी है। इमरान खान की PTI को छोड़ दें तो न शहबाज शरीफ, न मरियम नवाज, न बिलावल भुट्टो और न ख्वाजा आसिफ-किसी एक ने भी इमरान खान की गुमशुदगी या जेल हालात पर कोई बयान जारी किया। यह चुप्पी बताती है कि या तो विपक्ष किसी दबाव में है या फिर सत्ता प्रतिष्ठान ने सबको संकेत दे दिया है कि इस मसले पर बोलना "खतरनाक" हो सकता है। यह मौन पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बनाता है।
इस खबर र आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications