Hasan Nawaz Bankrupt: बाप पूर्व PM, चाचा PM, बहन CM, टैक्स चोरी में ब्रिटेन में हुई सख्त कार्रवाई
Hasan Nawaz Bankrupt: ब्रिटेन की एक अदालत द्वारा दिवालिया घोषित किए जाने के लगभग एक साल बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज को ब्रिटिश सरकार ने जानबूझकर टैक्स चोरी करने वालों की सूची में शामिल किया है।
मंगलवार (18 मार्च) को प्रकाशित इस सूची में उन व्यक्तियों और कंपनियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें HM Revenue & Customs (HMRC)ने जानबूझकर टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी करने या टैक्स नियमों का पालन न करने पर दंडित किया है।

लगभग 100 करोड़ रुपए टैक्स बाकी है
हसन नवाज पर लगभग 100 करोड़ रुपए का टैक्स बाकी है। वहीं हसन नवाज का डिफॉल्टर के लिस्ट की सूची में दूसरे नंबर पर नाम है। वहीं अब ब्रिटेन की सरकार उनकी संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने तक अगर अगर वे टैक्स चुकता नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति की नीलामी की जाएगी।
ये भी पढ़ें Nawaz Sharif News: नवाज़ शरीफ की सजा को किया गया सस्पेंड, पाकिस्तान में चौथी बार PM बनने का रास्ता साफ!
जानिए क्या है मामला
हसन नवाज का नाम पनामा पेपर लीक में भी सामने आया था, जिसमें उन पर और उनके परिवार पर काले धन से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। इसके बाद हसन नवाज से लंदन स्थित एक संपत्ति को 38 मिलियन पाउंड में अली रियाज मलिक नाम के एख पाकिस्तानी के हाथों बेच दिया था। अली रियाज खुद भी संदिग्ध व्यक्ति माना जाता है। उसके ऊपर शरीफ परिवार के काले धन को सफेद करने का आरोप है।
हसन नवाज का क्या कहना है ?
वहीं कर विवाद पर हसन नवाज के करीबी सूत्रों का दावा है कि उन्होंने सभी कर का भुगतान किया था लेकिन जब उनसे अतिरिक्त आयकर की मांग की गई तो उन्होंने चुकाने से इनकार कर दिया। अब उनको कोर्ट के आदेश के बाद ब्रिटिश सरकार ने जानबूझकर टैक्स चोरी करने वालों की सूची में शामिल कर दिया है।
चाचा पीएम...पापा पूर्व पीएम रहे हैं
हसन नवाज के पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे हैं। वहीं वर्तमान में उनके चाचा शहबाज शरीफ पाकिस्तान के पीएम हैं। वहीं उनकी बहन मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम हैं। इतने बड़े खानदान से आने के बावजूद भी उनके ऊपर टैक्स चोरी से गंभीर आरोप लगे हैं। जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications