कल काबुल जा सकते हैं पाक विदेश मंत्री, भड़के अफगान लोग बोले- हमें आपकी जरूरत नहीं
कल काबुल जा सकते हैं पाक के विदेश मंत्री, भड़के अफगान लोग बोले- हमें आपकी जरूरत नहीं
नई दिल्ली, 21 अगस्त: अफगानिस्तान से राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भागने के बाद तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया है। काबुल में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद पाकिस्तान सरकार लगातार उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रही हैं। पाक पीएम इमरान खान तालिबान की तारीफ पहले ही कर चुके हैं, अब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी खुद अफगानिस्तान जा रहे हैं। माना जा रहा है कि रविवार को कुरैशी काबुल जा सकते हैं। कुरैशी के काबुल दौरे के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद अफगान के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर हैशटैग सेंक्शन पाकिस्तान के साथ कुरैशी के आने का विरोध किया है।

अफगानिस्तान के कई लोगों ने पाकिस्तान को तालिबान को मदद पहुंचाने वाला बताते हुए विरोध किया है। दाउद जुनबिश ने ट्वीट कर लिखा कि पवित्र अफगान पर शैतान-ए-रजीम की मेजबानी के लिए जगह नहीं है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री का काबुल में स्वागत नहीं है। एक और यूजर ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री कल काबुल के दौरे पर आएंगो तो अफगानों को बड़े पैमाने पर विरोध के साथ उनका स्वागत करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications