Pakistan Flood: 'टब में भरकर रखें पानी, अल्लाह का ईनाम है', बाढ़ पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेहूदा बयान
Pakistan Flood: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने देश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक बेवकूफी भरा आइडिया दिया है। उनका कहना है कि निचले इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानी बाढ़ के पानी को नालियों में बहने देने के बजाय, टब और कंटेनरों में जमा करें। उन्होंने इस बाढ़ को एक "इनाम" के रूप में देखने की भी बात कही। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वे जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
पाकिस्तान में जानलेवा बाढ़
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रिकॉर्ड तोड़ मानसूनी बारिश से जानलेवा बाढ़ आई है, जिससे 2.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और एक हजार से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। इसी को लेकर आसिफ ने दुनिया न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "जो लोग बाढ़ जैसी स्थिति से परेशान हो रहे हैं, उन्हें बाढ़ का पानी घर ले जाना चाहिए।"

टब और कंटेनरों में रखें पानी
उन्होंने आगे कहा, "लोगों को इस पानी को अपने घरों में, टब और कंटेनरों में जमा करना चाहिए। हमें इस पानी को एक इनाम के रूप में देखना चाहिए और इसलिए इसे जमा करना चाहिए।" अब इसी को लेकर ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर लानत-मलानत हो रही है। एक तरफ सैंकड़ों लोग इस बाढ़ में मारे गए और ख्वाजा आसिफ ऐसे फालतू आइडिया दे रहे हैं।
This idiot also know as defence minister of Pakistan, Khawaja Asif saying 'Store the flood water and its a Allah's reward' to those people whose life have been perish due to heavy flood in #KPK #Pakistan #PakistanFlood https://t.co/Mu0mLz57ij
— Siddharth Purohit (@sidpvishnu) September 2, 2025
कुमैल सूम्रो नाम के एक यूजर ने एक्स पर कहा, "सिंध के लोगों के खिलाफ रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की संवेदनहीन टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता हूं। आसिफ ने कहा, "सिंधी लोग नदी के लिए सड़कों को घेर रहे थे। उन्हें इन बाढ़ों को एक इनाम मानना चाहिए और पानी को अपने घरों में रखना चाहिए।"
854 लोगों की गई जान
उन्होंने जोर देकर कहा, "हम पानी को ऐसे ही बहने दे रहे हैं। हमें इसे जमा करना चाहिए।" पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बोखारी के मुताबिक, पंजाब प्रांत में रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ से 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून से 31 अगस्त तक बाढ़ से 854 पाकिस्तानियों की मौत हुई है, जबकि 1,100 से अधिक घायल हुए हैं।
डूब सकता है मुल्तान
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चिनाब नदी का बढ़ता जल स्तर मंगलवार को पंजाब के मुल्तान जिले तक पहुंच सकता है, जो रावी नदी के प्रवाह के साथ मिलेगा। इस बीच, पंजाब में पंजनाद नदी का जल स्तर 5 सितंबर को चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जबकि सतलज नदी का पानी सुलेमानकी और हेड इस्लाम सहित बैराजों की ओर बढ़ रहा है।
अगले दो दिन मुश्किल
अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि पंजाब में अगले दो दिनों तक होने वाली मानसूनी बारिश राहत कार्यों में बाधा डाल सकती है और जल स्तर को और बढ़ा सकती है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में कृषि भूमि के डूबने और कटाई के लिए तैयार फसलों के विनाश से देश में खाने का संकट और महंगाई बढ़ने की चिंताएं बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ सरकार बाढ़ पीड़ितों को शिफ्ट करने के बजाय विदेशी दौरों पर ध्यान दे रही है। पाकिस्तान में रोजाना किसी न किसी की बाढ़ के चलते मौत हो रही है। जो रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए जा रही हैं उनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications