LNG खरीदने की अपनी पहली कोशिश में ही नाकाम रहा पाकिस्तान, जानिए क्यों किसी भी कंपनी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी?
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बीते 14 जून को एलएनजी कार्गो की खरीद के लिए अजरबैजान की यात्रा पर गए थे। पाकिस्तान को जून 2022 से ही एलएनजी हासिल नहीं कर पा रहा है।
पाकिस्तान एक बार फिर से स्पॉट मार्केट से एलएनजी गैस खरीदने में असफल हो गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को एलएनजी गैस की सप्लाई करने के लिए कोई आपूर्तिकर्ता तैयार नहीं हुआ।
अक्टूबर से दिसंबर डिलीवरी के लिए छह शिपमेंट खरीदने के लिए किसी भी कंपनी ने पाकिस्तान एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) के टेंडर का जवाब नहीं दिया। मंगलवार को इस टेंडर को भरने का अंतिम दिन था।

पाकिस्तान ने लगभग एक साल में पहली बार एलएनजी कार्गो की मांग के लिए दो निविदाएं जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक कई विदेशी बैंक एलएनजी शिपमेंट की खरीद के लिए पाकिस्तानी वित्तीय संस्थानों से साख पत्र (एलसी) स्वीकार नहीं कर रहे थे। यही वजह है कि किसी आपूर्तिकर्ता ने पाकिस्तान को एलएनजी सप्लाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
गैस खरीदने में पाकिस्तान की असमर्थता देश में ऊर्जा की कमी को और बढ़ाने वाली है। पाकिस्तान में ब्लैकआउट की समस्या में और वृद्धि होगी। इसके साथ ही औद्योगिक उपभोक्ताओं को ईंधन की आपूर्ति पर रोक लगेगी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बीते 14 जून को एलएनजी कार्गो की खरीद के लिए अजरबैजान की यात्रा पर गए थे। पाकिस्तान को जून 2022 से ही एलएनजी हासिल नहीं कर पा रहा है।
पाकिस्तान ने आखिरी बार बीते साल ईद के दौरान बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए स्पॉट मार्केट से करीब 100 मिलियन डॉलर देकर सिर्फ एक एलएनजी शिपमेंट खरीदा था।
कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने दावा किया था कि अज़रबैजान हर महीने पाकिस्तान को "सस्ती कीमत" पर एलएनजी कार्गो की आपूर्ति करेगा।
करीब एक दशक पहले एनर्जी को लेकर नई लॉन्ग टर्म पॉलिसी अपनाई थी। अपनी नई पॉलिसी के तहत पाकिस्तान ने एलएनजी में भारी निवेश किया था। इटली और कतर की कंपनियों को एलएनजी सप्लाई करने का लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।
बीते साल यूक्रेन युद्ध के बाद से ग्लोबल मार्केट में एलएनजी की कीमतें बढ़ी हुई थीं। ऐसे में ये कंपनियां पाकिस्तान को मिलने वाली एलएनजी कहीं और खपाकर ज्यादा मुनाफा कमा रही थीं।
क्या है एलएनजी?
लिक्विफाइड नेचुरल गैस को एलएनजी कहा जाता है। ये एक प्राकृतिक गैस है। इसे आमतौर पर जहाजों के जरिए बड़ी मात्रा में उन देशों में भेजा जाता है जहां पाइपलाइन का जाना संभव नहीं है। प्राकृतिक गैस को 160 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करके लिक्विड फॉर्म (तरल) में इस्तेमाल और ट्रांसपोर्टेशन किया जाता है।
नेचुरल गैस से लिक्विफाइड नेचुरल गैस बनाने की प्रक्रिया के दौरान बहुत सारी अशुद्धियां निकल जाती हैं। इसलिए LNG को प्राकृतिक गैस का शुद्धतम रूप माना जाता है। ये CNG के मुकाबले अधिक ज्वलनशील होती है। वर्तमान समय में हैवी व्हीक्ल्स या फिर कई स्पोर्ट्स कारों में इसका इस्तेमाल होता है।












Click it and Unblock the Notifications