पाकिस्तान ने एयर स्‍पेस बंद रखने की बढ़ाई अवधि , जानिए भारतीय विमानों और एयरलाइंस पर क्‍या पड़ रहा प्रभाव?

Pakistan Air Space: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को पाकिस्‍तान ने अपने हवाई क्षेत्र पर भारत के विमानों और एयरलाइनों के लिए प्रतिबंध लगाया था। सोमवार को पाकिस्‍तान ने भारतीय विमानों के लिए एयर स्‍पेस बंद करने की अवधि एक महीनें और बढ़ा दी है। पाकिस्तान के विमानन अधिकारियों द्वारा जारी एक नए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के जरिए यह जानकारी देते हुए बताया ये प्रतिबंध अब 24 जुलाई की सुबह तक प्रभावी रहेगा।

पाकिस्तान के विमानन अधिकारियों ने एक नया NOTAM जारी किया, जिसमें ये महत्वपूर्ण अपडेट था। यह प्रतिबंध कर्मशियल और सैन्य उड़ानों सहित सभी भारतीय विमानों पर लागू रहेगा।

Pakistani Air Space
Photo Credit:

बता दें, 24 जुलाई को पाकिस्‍तान ने भारतीय विमानों को पाकिस्तानी क्षेत्र में उड़ान भरने से रोक लगाई थी और इसके बाद, 30 अप्रैल को, भारत ने पाकिस्तानी विमानों और एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। इन प्रतिबंधों को पहली बार 23 मई को बढ़ाया गया था, दोनों देशों ने 24 जून को सुबह 5:29 बजे IST तक प्रतिबंधों को बढ़ा दिया था।

भारतीय एयरलाइंस को क्‍या हो रहा नुकसान?

चल रहे प्रतिबंधों का भारतीय एयरलाइनों पर महत्वपूर्ण परिचालन प्रभाव पड़ रहा है। पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण, लगभग 800 उड़ानें प्रति सप्ताह लंबी, अधिक घुमावदार मार्ग लेने के लिए मजबूर हैं। इससे ईंधन की खपत में वृद्धि हुई है, उड़ान की अवधि बढ़ गई है और चालक दल की तैनाती और शेड्यूलिंग में जटिलताएँ बढ़ गई हैं, जिससे भारतीय वाहकों के लिए परिचालन लागत बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+