इमरान खान फिर आ रहे! पाकिस्तान में अकेले ही सब पर भारी पड़ी PTI, नवाज शरीफ, बिलवाल, शहबाज सभी पीछे

पाकिस्तान में आज गुरुवार को चुनाव हुए। नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद मतों की गिनती शुरू है। वोटिंग की गिनती के बीच रुझान भी आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक अभी तक का परिणाम बेहद आश्चर्यचकित करने वाला आ रहा है। इमरान खान की पार्टी सभी पड़ भारी पड़ रही है।

जेल में होने के बावजूद इमरान खान, नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो दोनों के लिए मुसीबतें खड़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक इमरान खान की पार्टी PTI द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में सबसे आगे चल रहे हैं।

Pakistan Elections result 2024

अब तक 280 में से 177 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इमरान की पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय 114 सीटों पर आगे हैं। दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ की पार्टी PML-N है। इसके 41 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर PPP के 24 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे नवाज शरीफ लाहौर सीट से पीछे हो गए हैं। आखिरी जानकारी के मुताबिक, नवाज को 1403 और यास्मिन राशिद को 1492 वोट मिल चुके हैं। यास्मिन इमरान की पार्टी PTI की मेंबर हैं और जेल से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

नवाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी लाहौर से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा बिलावल भुट्टो भी पीछे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+