Pakistan: शुरुआती रुझानों में इमरान खान की पार्टी की सुनामी, नवाज शरीफ और सेना को जनता का तमाचा?
पाकिस्तान में आज गुरुवार को वोटिंग के बाद गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक अभी तक का परिणाम बेहद आश्चर्यचकित करने वाला आ रहा है। आम चुनाव से पहले जहां हर कोई ये मानकर चल रहा था कि नवाज शरीफ आसानी से सरकार बना लेंगे।
लेकिन जेल में होने के बावजूद इमरान खान एक बार फिर से उनके सामने मुसीबत खड़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक इमरान खान की पार्टी PTI द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक 280 में से 177 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इमरान की पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय 100 सीटों पर आगे हैं।

अपुष्ट खबरों के मुताबिक इमरान खान की PTI द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 114 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ की पार्टी PML-N है। इसके 44 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर PPP के 27 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा JUI 3 सीटों पर और MQM 3 सीटों पर आगे है।
परिणामों से पता चलता है कि इमरान खान की पार्टी अकेले ही दोनों प्रमुख पार्टियों को कड़ी टक्कर दे रही है। आपको बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान के सत्ता से हटने के बाद लंबे समय तक चली उथल-पुथल के बाद राजनीतिक स्थिरता बहाल करने के लिए इस चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चुनाव में बलूचिस्तान और खैबर पख्तून ख्वा जैसे राज्यों हिंसा भी देखी गई। इन दोनों प्रातों में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें से कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications